रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के देवेंद्रनगर में छत्तीसगढ़ सिकल सेल संस्थान के सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस का किया भूमिपूजन। 2.96 एकड़ भूमि में किया जाएगा भव्य निर्माण। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण 48 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव, मंत्री डॉ शिव डहरिया, विधायक श्री कुलदीप जुनेजा भी मुख्यमंत्री जी के साथ पूजा में सम्मिलित हुएl इस सेंटर के होने से प्रदेश के सिकल सेल मरीजों को बेहतर से बेहतर सेवाएँ मिलेंगी और इस अनुवांशिक रोग से सम्बंधित शोध कार्यों को बल मिलेगाl