धमतरी: नशापान करने की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण तथा समाज में नशामुक्ति के पक्ष में सकारात्मक वातावरण निर्मित किया जाना है। उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि जनपद पंचायत धमतरी के नवागांव (कण्डेल) में इस संबंध में 26 जून को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें विभागीय कलाकार, भारतमाता वाहिनी, राजीव युवा मितान क्लब सहित अन्य निजी संस्थाओं द्वारा नशापान निषेध आधारित रंगोली, पेंटिंग, जागरूकता रैली, फिल्म का प्रदर्शन, नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

नशा करने के विभिन्न तरीकों ने मानव समाज के युवा पीढ़ी को निस्तेज, नकारात्मक  और विध्वंसक करती जा रही है। यह संभवतः ज्ञानपापी आचरण है कि आज के समय में नशा से होने वाले नुकसान के बारे में जानकार भी कई लोग इसे बड़े शौक से आलिंगन किये हुए हैं। युवा शराब, सिगरेट, ड्रग्स सहित न जाने कितनी जहरीली चीजों का सेवन करते हैं। वह इन चीजों के इतने ज्यादा लती हो जाते हैं कि इसके बिना शायद ही वो रह पाते हैं। मादक द्रव्य का दुरूपयोग गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के कारणों में से एक है। यह एचआईवी, हेपेटाइटिस, तपेदिक जैसे गंभीर रोगों का कारण है l इसके अलावा इसके आर्थिक हानि और असामाजिक व्यवहार जैसे कि चोरी, हिंसा और अपराध एवं सामाजिक कलंक तथा समाज का समग्र पतन कई रूपों में दुष्प्रभाव भी हैं। हम किसी भी नशे को अपनी प्रबल इच्छाशक्ति से स्वयं को शिकार बनने से रोक सकते हैं।

————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *