संभागीय स्वास्थ्य पेंशनर कल्याण संघ बिलासपुर संभाग की वर्ष 2025-26 की वार्षिक आमसभा एवं सम्मान समारोह दिनांक 15 जुलाई 2026 को परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर के मीटिंग हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
बैठक के प्रथम चरण में संगठनात्मक कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन के अध्यक्ष श्री आर.के. थवाईत का तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर पुनः अध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की गई। संघ के संरक्षक डॉ. जवाहर लाल श्रीवास्तव को निर्वाचन अधिकारी तथा श्री के.एस. ठाकुर, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष छ.ग. प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया।
स्वास्थ्य पेंशनर कल्याण संघ के सदस्य श्री अविनाश शर्मा ने श्री आर.के. थवाईत का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया, जिसका श्री एस.के. पाण्डेय सहित सभी उपस्थित सदस्यों ने समर्थन किया। निर्वाचन अधिकारी डॉ. जे.एल. श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों की एकमत सहमति से श्री आर.के. थवाईत को आगामी तीन वर्षों (2026-29) के लिए अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

घोषणा होते ही सभी सदस्यों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री आर.के. थवाईत का पुष्पमालाओं से स्वागत किया और बधाई दी।
इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री आर.के. थवाईत ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संभागीय कार्यकारिणी का शीघ्र गठन किया जाएगा तथा इसमें सक्रिय और कम उम्र के सेवानिवृत्त सदस्यों को शामिल किया जाएगा।
श्री थवाईत ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन (मुख्यालय फरीदाबाद, हरियाणा) कार्यरत है, जिसके वे राष्ट्रीय सचिव भी हैं। पेंशनरों की समस्याओं के समाधान हेतु 29 सितंबर 2026 को देशभर के जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे का धरना प्रदर्शन, 12 दिसंबर 2026 को दिल्ली में रैली तथा 13 दिसंबर 2026 को दिल्ली में अखिल भारतीय सर्व पेंशनर्स सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि बिलासपुर और जांजगीर में पेंशनर्स सामुदायिक भवन निर्माण के लिए जमीन की व्यवस्था प्रक्रियाधीन है तथा राज्य स्तर पर स्वास्थ्य पेंशनर कल्याण संघ का विस्तार किया जाएगा। साथ ही 3 से 10 अगस्त 2026 तक जांजगीर में सर्व पेंशनर्स, वरिष्ठ नागरिकों एवं जनकल्याण हेतु श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा।
बैठक के दूसरे सत्र में विगत माहों में स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों और 80 वर्ष पार कर चुके पेंशनरों का सम्मान कार्यक्रम बिलासपुर संभाग के संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ गायत्री बांधी के मुख्य आतिथ्य एवं संघ के संरक्षक द्वय डॉ जे एल श्रीवास्तव एवं डॉ पी के श्रीवास्तव एवं भारतीत स्टेट बैंक मुख्य शाखा बिलासपुर के मुख्य प्रबंधक श्रीमती ज्योत्सना सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ गायत्री बांधी सहित सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तेलचित्र में माल्यापर्ण एवं धुप दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष आर के थवाईत और संघ के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ और शाल भेंट कर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ गायत्री बांधी ने अपने उद्बोधन में स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उन्हें सेवानिवृत्ति तिथि को ही सभी क्लेम्स भुगतान हो, इसके लिए बिलासपुर संभाग में विशेष कार्य योजना तैयार कर कार्य प्रारंभ किया जायेगा ।पेंशनरों एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ मिले इसके लिए भी विशेष प्रयास और जिला और सीएचसी स्तर पर निशुल्क हेल्थ चेकअप शिविर लगाये जाने की बात कही।
संघ के संरक्षक द्वय डॉ जे एल श्रीवास्तव और डॉ पी के श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में पेंशनरों के अनुभव का समाज में उनकी आवश्यकता, अनुभवों की महत्ता और शासकीय योजनाओं में आम जनता को होने वाले लाभ पर प्रकाश डाला गया।
एस बी आई मुख्य शाखा बिलासपुर के मुख्य प्रबंधक ज्योत्सना सिंह ने पेंशनरों को बैंक से मिलने वाली सुविधाओं और अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।
कार्यक्रम में विगत माहों में सेवानिवृत्त हुए स्वास्थ्य कर्मचारी सर्व श्री एस के पाण्डेय,अविनाश कुमार शर्मा,, के के थवाईत,आर जी थवाईत, आर के वर्मा, आर के मिश्रा, भरत लाल यादव, राजू यादव, गौरमति साहू, शिव सिंह ठाकुर,अनूप कुमार पाण्डेय ,रमेशचंद्र पांडेय,एस ए नियाजी ,परमेश्वर उपाध्याय, 80+ श्री बाबूलाल कुर्मी आदि को सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में संघ के महा सचिव श्री सुंदर सिंह ठाकुर सहित पदाधिकारी एवं सदस्य सर्व श्री बी एल कश्यप, सी के तिवारी, महेश साव, श्रीमती पी एल सिंह, सुधीर कदम, पी एल देवांगन, डी आर लांझेकर , श्री भूरंगी, शुक्ला,.अशोक राठौर सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के पेंशनर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अविनाश शर्मा एवं आभार प्रदर्शन वरिष्ठ साथी डी आर सोनी ने किया।
सुंदर सिंह ठाकुर, महा सचिव