रायपुर। छत्तीसगढ़ नर्सिंग काउंसिल की नव नियुक्त रजिस्ट्रार श्रीमती लक्ष्मी साहू को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
संघ के संरक्षक सलाहकार ओ.पी. शर्मा तथा महामंत्री एस. पी. देवांगन के नेतृत्व में आयोजित सौजन्य भेंट कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने श्रीमती साहू के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए नर्सिंग क्षेत्र के विकास एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर अश्वनी गुर्देकर, रजिस्ट्रार फार्मेसी काउंसिल , अमृत निषाद प्रांतीय संयोजक एम एल टी प्रकोष्ठ,झनक साहू संभागीय संयोजक नर्सिंग प्रकोष्ठ, सुमनलता नागवंशी,, मेनिका साहू, राने दीपिका, पोषण साहू,सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सभी उपस्थितजनों ने नव नियुक्त रजिस्ट्रार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।