प्रधान कार्यालय अर्जुन नगर से घड़ी चौक तक गूंजे शासन विरोधी नारे। 
8वें वेतन आयोग से पहले वेतन पुनरीक्षण प्रस्ताव पास करने की मांग। 
35-40% रिक्त पदों पर तत्काल सीधी भर्ती और संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर दिया जोर। 
मांगे पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी। 
रायपुर (विशेष संवाददाता):
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले आज राजधानी रायपुर में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों, निजीकरण, आउटसोर्सिंग और ठेका प्रथा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संघ के प्रधान कार्यालय अर्जुन नगर से प्रारंभ हुई आक्रोश रैली शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए घड़ी चौक पहुंची, जहां कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के पश्चात प्रतिनिधिमंडल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री (छ.ग. शासन), स्वास्थ्य मंत्री एवं स्वास्थ्य सचिव के नाम रायपुर कलेक्टर को 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। 


📋 संघ की 8 प्रमुख मांगें:

  1. वेतन पुनरीक्षण पर त्वरित निर्णय: विभाग द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियों के वेतन पुनरीक्षण के संबंध में भेजे गए प्रस्ताव पर शासन तत्काल सकारात्मक कार्यवाही करे। 8वां वेतन आयोग लागू होने पर कर्मचारियों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। 
  2. लंबित मांगों का निस्तारण: संघ द्वारा समय-समय पर पत्राचार के माध्यम से भेजी गई सभी लंबित मांगों पर अविलंब कार्यवाही की जाए। 
  3. निजीकरण व ठेका प्रथा पर रोक: स्वास्थ्य विभाग के तकनीकी व अन्य पदों को निजीकरण, ठेका प्रथा व आउटसोर्सिंग से मुक्त रखा जाए। HLL को पैथोलॉजी व फार्मेसी ठेके पर देने से नियमित कर्मचारियों में अपने भविष्य को लेकर भारी अनिश्चितता और आक्रोश है। 
  4. हेल्थ सेक्टर में अनिवार्य पंजीयन: प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी कर्मियों का पंजीयन अनिवार्य किया जाए, ताकि प्रशिक्षित चिकित्सकों, नर्सों व पैरामेडिकल स्टाफ का भविष्य सुरक्षित हो सके और फर्जी डिग्री/डिप्लोमाधारियों की पहचान हो सके। 
  5. 35-40% रिक्त पदों पर सीधी भर्ती: प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में लगभग 35 से 40 प्रतिशत पद रिक्त होने से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। अतः स्वीकृत सेटअप के अनुसार तत्काल सीधी भर्ती शुरू की जाए। 
  6. ‘समान कार्य समान वेतन’: विभाग में कार्यरत संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए ‘समान कार्य समान वेतन’ हेतु स्पष्ट नीति निर्धारित की जाए। 
  7. जीवनदीप समिति कर्मचारियों का शोषण बंद हो: प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में जीवनदीप समिति के तहत कार्यरत कर्मचारियों को अलग-अलग मानदेय दिया जा रहा है। पूरे प्रदेश में एकरूपता के लिए स्पष्ट नीति बने ताकि कर्मचारियों का आर्थिक शोषण रोका जा सके। 
  8. संविदा व दैनिक वेतनभोगियों का नियमितीकरण: जिन संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवाएं सतत ली जा रही हैं, उनका नियमित सेटअप स्वीकृत कर उन्हें नियमित किया जाए। 

    उग्र आंदोलन की चेतावनी। संघ के जिलाध्यक्ष सालिक नौरंगे ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि आंदोलन के प्रथम चरण में रैली निकालकर शासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। यदि समय रहते मांगों पर समुचित कार्यवाही नहीं होती है, तो आने वाले समय में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन की होगी।

इस अवसर पर संघ के प्रांतीय संरक्षक/सलाहकार ओ.पी.शर्मा. प्रांतीय महामंत्री एस.पी.देवांगन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष राजेन्द्र यादव, प्रांतीय सचिव अरविन्द्र चंन्द्राकर, वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष बी के शुक्ला,उपप्रांताध्यक्ष रामजी सेन, अजय पाण्डेय, अमृत निषाद, खोमन पटेल, संभागीय संरक्षक प्रदीप बोगी संभागीय, अध्यक्ष संतोष देवांगन, जिला संरक्षक एस.एस.सोनी, जिलाध्यक्ष सालिक नौंरगे, प्रांतीय संयोजक एम.एल.टी. प्रकोष्ठ कमल चंद्राकर, नेत्र सहायक अधिकारी प्रकोष्ठ गौतम रात्रे, सरोज बाला खोर्पे, वाहन संचालक प्रकोष्ठ सुभाष सहारे, संगठन सचिव संतोष गिरी, सी.एच.ओ. प्रकोष्ठ उप संयोजक दीपचंद निषाद, सी.एच.ओ. संभाग संयोजक मुकेश टंडन, सी.एच.ओ. प्रकोष्ठ जिला संयोजक सरिता साहू, जिला समन्वयक विभाग सहाय, संभागीय संयोजक पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ हरिशचंन्द्र ध्रुव, जे.एस.ए. प्रकोष्ठ जिला, नर्सिंग जिला संयोजक हेमलता तारक, उपाध्यक्ष वंदना सिंग, संयोजक नवीन साहू, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक प्रकोष्ठ असवन टंडन, स्टाफ नर्स प्रकोष्ठ जिला संयोजक, विभागीय अध्यक्ष मेकाहारा नंदलाल खुंटे, दंत चिकित्सा महाविद्यालय अध्यक्ष राकेश वैष्ण्व, डी.के.एस. विभागीय अध्यक्ष नरेश नेताम, दैनिक वेतन भोगी स्टाफ नर्स प्रकोष्ठ कल्पना नौरंगें एवं मेकाहारा विरेन्द्र दुबे, जिला अस्पताल विभागीय अध्यक्ष दीपनरायण कौसले, आयुर्वेद फार्मेसी बबलू कोष्टा, जिला उपाध्यक्ष रूपेश ध्रुव,नारायण ध्रुव, प्रकाश राठौर, जिला सचिव रोशन साहू, नूतन टंडन जिला संयोजक नेत्र प्रकोष्ठ हेमंत देवांगन, विकास खंड अध्यक्ष तिल्दा अखिलेश राठौर, आंरग सुष्मिता मसीह, ब्लाक उपाध्यक्ष बेदराम चतुर्वेदी, देवेन्द्र मनहरे, राकेश चतुर्वेदी, मनोज माण्डले, अनमोल एड्रयू, कमल बर्मन, ईश्वर साहू, नरेन्द्र वर्मा, धीरेन्द्र मिश्रा, रिंकु सिंह, गौतम कश्यप, टी.के.देशलहरे, देवानंद साहू, रामवतार यदु, मूलचंद तारक, प्रदीप यादव, तीरथ निषाद, हितेश निर्मलकर, चितेश्वर मानिकपुरी, मिथलेश भक्त, सहित सैकडो कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *