चंदु (गुड़गांव), हरियाणा | हरियाणा कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह में इंडियन पब्लिक सर्विस एंप्लॉयी फेडरेशन (IPSEF) की राष्ट्रीय टीम का जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया।
समारोह में IPSEF की राष्ट्रीय कार्यकारिणी टीम, छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संरक्षक एवं सलाहकार तथा IPSEF के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय ओ.पी. शर्मा, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष सुरज प्रसाद देवांगन, छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव सुशील कुमार गुप्ता तथा राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय प्रेम चंद (नई दिल्ली) सहित अन्य राज्यों के पदाधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। आदरणीय अनिल शुक्ला राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पिताजी के आकस्मिक निधन पर शोक प्रस्ताव पारित करते हुए 2मिनट का मौन धारण कर सादर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया


राष्ट्रीय स्तर पर 18 सूत्री मांगों को लेकर बैठक का आह्वान
समारोह के दौरान IPSEF राष्ट्रीय टीम ने विभिन्न मांगों के संशोधन के बाद मूल 24 बिंदुओं को संक्षिप्त कर 18 बिंदु कर दिए जाने की जानकारी दी। इन 18 सूत्री प्रमुख राष्ट्रीय मांगों को लेकर 5 जुलाई को राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
प्रमुख राष्ट्रीय मांगें:
8वें वेतन आयोग में Class A से Class D के कर्मचारियों के बीच वेतन फिटमेंट की खाई को दूर किया जाए।
ठेका, संविदा प्रथा को पूरी तरह बंद किया जाए। सभी संविदा ,अनियमित, ठेका में कार्यरत तथा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए। उसके बाद बचे पदों पर नियमित भर्ती की जाए।
“एक देश एक वेतनमान” के तहत राष्ट्रीय वेतनमान लागू करते हुए केंद्र सरकार की तरह सभी राज्यों में समान वेतनमान लागू किया जाए।
सभी राज्यों में महंगाई भत्ता (DA) केंद्र सरकार के समान एक साथ लागू किया जाए तथा लंबित एरियर राशि का भुगतान किया जाए।
सभी राज्यों में पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) लागू की जाए।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर सहित सभी समान श्रेणी के कर्मचारियों को नियमित किया जाए।


इन समेत अन्य महत्वपूर्ण मांगों पर राष्ट्रीय स्तर पर सार्थक चर्चा हुई।
छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव सुशील कुमार गुप्ता ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए IPSEF पूरे देश में निरंतर सक्रिय है और सभी राज्यों के कर्मचारी संगठनों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर आगे बढ़ रहा है।
सभी अतिथियों ने हरियाणा कर्मचारी संघ के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में मजबूत सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *