छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धमतरी जिले की सिस्टर ट्यूटर श्रीमती लक्ष्मी साहू को छत्तीसगढ़ नर्सिंग काउंसिल का रजिस्ट्रार नियुक्त किए जाने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय एवं जिला पदाधिकारियों सहित संघ के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

संघ के महामंत्री एस पी देवांगन ने कहा कि श्रीमती लक्ष्मी साहू का नर्सिंग एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में लंबा अनुभव, कार्यकुशलता तथा समर्पित सेवाएं इस महत्वपूर्ण दायित्व के निर्वहन में निश्चित रूप से लाभकारी सिद्ध होंगी। उनकी नियुक्ति से नर्सिंग शिक्षा, नर्सिंग सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं स्वास्थ्य व्यवस्था के विकास को नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में नर्सिंग काउंसिल नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।
संघ की ओर से पुनः श्रीमती लक्ष्मी साहू को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। शुभकामनाएं प्रेषित करने वाले प्रमुख रूप से ओ पी शर्मा संरक्षक सलाहकार, प्रांताध्यक्ष अनिल पाण्डेय,एस पी देवांगन महामंत्री, प्रांतीय चिकित्सा संयोजक रिया सुमन, उपप्रांताध्यक्ष टंडन जी, प्रांतीय सचिव मनोज वाधवानी, संभागीय संरक्षक प्रदीप बोगी, संभागीय अध्यक्ष संतोष देवांगन,जिलाध्यक्ष धमतरी संजय नारंग, जिला संरक्षक एस एस सोनी ,जिलाध्यक्ष सालिक नौरंगे, अरविंद चंद्राकर, स्वतंत्र सोनी,कमल चंद्राकर, आसवन टंडन, बेदराम चतुर्वेदी, मनोज माण्डले, ईश्वर साहू आदि शामिल है