हरियाणा कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह और इंडियन पब्लिक सर्विस एम्पलाई फेडरेशन (IPSF) की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बैठक में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी दिल्ली रवाना हो गए हैं।रवाना हुए प्रमुख पदाधिकारी:ओ.पी. शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, इंडियन पब्लिक सर्विस एम्पलाई फेडरेशन एस.पी. देवांगन, प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ सुशील गुप्ता, महासचिव, दिल्ली रवाना हुए,यह कार्यक्रम हरियाणा कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के साथ-साथ IPSF की राष्ट्रीय बैठक को संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। बैठक में कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों, सेवा शर्तों, वेतन संशोधन,ठेका प्रथा, संविदा प्रथा समाप्त करने और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।ओ.पी. शर्मा ने रवाना होने से पहले कहा कि यह बैठक संघर्षरत कर्मचारियों के हितों को मजबूत करने और केंद्र व राज्य सरकारों के समक्ष एक सशक्त आवाज उठाने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगी।इफसेफ के प्रदेश अध्यक्ष एस.पी. देवांगन ने कहा, “हमारी टीम पूरे प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ साथ प्रदेश के कर्मचारियों के हितों का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *