रायपुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रतिनिधि मंडल महामंत्री एस.पी देवांगन एवं जिलाध्यक्ष सालिक नौरंगे के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ राज्य फार्मेसी कॉन्सिल के रजिस्ट्रार श्री अश्वनी गुर्देकर जी पुनः पदभार ग्रहण करने पर कार्यालय पहुंच कर पुष्प गुच्छ भेट कर बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित किया गया, बता दे की माननीय उच्च न्यायलय बिलासपुर के डबल बेंच ने रजिस्ट्रार फार्मेसी कॉन्सिल के पद पर यथावत रखने का फैसला सुनाया है, जिससे राज्य के कर्मचारीयों मे खुशी की लहर है,

श्री अश्वनी गुर्देकर जी वर्तमान मे शासन से मान्यता प्राप्त संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के महामंत्री भी है, इस अवसर पर महामंत्री एस पी देवांगन, जिलाध्यक्ष रायपुर सालिक नौरंगे, जिलाध्यक्ष राजनांदगाव लभेश पाघरे, प्रांतीय संयोजक फार्मासिस्ट हरिशंकर साहू, उपप्रान्तध्यक्ष रामजी सेंन, प्रांतीय सचिव शिवकुमार कँवर, जिलाध्यक्ष कोषाध्यक्ष अरविन्द चंद्राकर,फार्मासिस्ट जयसिंग, ओमप्रकाश देवांगन, अर्चना गुप्ता, अश्वनी राठौर,देवेंद्र साहू, दिलीप गजभए, संजू श्यामकुवर, लाकेश पदमे, लोकेश चंद्राकर,राजू सवालकर, संजय यदु सहित बड़ी संख्या मे पदाधिकारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *