छत्तीसगढ़ संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 का प्रथम बजट आवंटन जारी कर दिया है। यह आवंटन SNA-SPARSH प्लेटफॉर्म के माध्यम से जिलों और संबंधित एजेंसियों को किया गया है।
कुल 42468.34 लाख रुपये (424 करोड़ 68 लाख 34 हजार रुपये) का यह आवंटन केंद्रांश और राज्यांश (40%) मिलाकर जारी किया गया है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद राज्य स्तर से यह राशि जिलों के CMHO कार्यालयों, SGMI, DFW और छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉर्पोरेशन समेत अन्य इकाइयों को भेजी गई है।
मुख्य बातें:
कुल बजट: ₹424.68 करोड़
जिलों को आवंटन: सभी 33 जिलों के CMHO को अलग-अलग राशि (बालोद से लेकर सूरजपुर, सरगुजा तक)
अन्य एजेंसियां: SGMI, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (DFW), छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉर्पोरेशन आदि को भी राशि जारी किया गया है


संघ के महामंत्री एस पी देवांगन ने बताया कि
NHM कर्मचारियों के वेतन भुगतान में एक महीने की देरी हो गई थी। छ ग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की मांग पर बजट जारी किया गया है, जिससे अब वेतन और अन्य गतिविधियों का भुगतान सुचारू रूप से हो सकेगा।
मुख्य प्राप्तकर्ता जिलों में कुछ प्रमुख आवंटन (लाख रुपये में):
रायपुर: 1400.00
बिलासपुर: 1200.00
दुर्ग: 1100.00
रायगढ़, सरगुजा: 1100.00 प्रत्येक
महासमुंद, कोरबा: 1000.00 प्रत्येक
छोटे जिलों जैसे सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही आदि को सैकड़ों लाख में आवंटन।
आदेश में सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बजट का उपयोग केवल स्वीकृत गतिविधियों में ही हो, भंडार खरीद नियमों, CGMSC से दवाइयों की खरीद, मितव्ययिता आदि का पालन किया जाए। किसी भी अनियमितता की जिम्मेदारी आहरण एवं संवितरण अधिकारी की होगी।

संघ के नेताओं की प्रतिक्रिया संघ के संरक्षक/सलाहकार ओ पी शर्मा, प्रांताध्यक्ष अनिल पाण्डेय, महामंत्री एस पी देवांगन, मो असलम, जिला अध्यक्ष सालिक नौरंगे, प्रांतीय कोषाध्यक्ष आर.पी. यादव, जिला संरक्षक एस एस सोनी, संभागीय संरक्षक प्रदीप बोगी, संभागीय अध्यक्ष संतोष देवांगन, संचालक विभागीय अध्यक्ष नरेन्द्र पटेल, एम एल टी प्रकोष्ठ संयोजक अमृत लाल निषाद, कमल चंद्राकर, अरविंद चंद्राकर, आसवन टंडन, बेदराम,लक्ष्मी बनर्जी, राकेश वैष्णव, अजय पाण्डेय, रामजी सेन, ख़ोमन पटेल, समेत NHM प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने इस त्वरित आवंटन के लिए स्वास्थ्य विभाग का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का एक महीने का वेतन अब जल्द जारी हो जाएगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
यह आवंटन NHM की नियमित गतिविधियों, स्वास्थ्य कार्यक्रमों और कर्मचारियों के वेतन भुगतान को सुचारू बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *