रायपुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल प्रान्ताध्यक्ष अनिल पाण्डेय के नेतृत्व मे संचालक श्री संजीव कुमार झां (आई.ए.एस) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से सौजन्य भेट मुलाक़ात कर नव वर्ष का बधाई दिया, स्वास्थ्य विभाग मे कर्मचारियों की वर्षो लंबित विभिन्न मांगो से ध्यान आकर्षण कराते हुए नर्सिंग संवर्ग के स्टॉफ नर्स, नर्सिंग सिस्टर, मेट्रन, की समयमान वेतनमान एवं पदोन्नति विगत 4-5 वर्षो से नहीं हो पा रहा बहुत से कर्मचारी सेवानिर्वित्त हो चुके है कुछ होने वाले है, संचालक महोदय को अवगत कराया गया की नर्सिंग संवर्ग कर्मचारी की भर्ती संभाग स्तर पर संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं करती है संभाग स्तर पर वरिष्ठता सूची सहित सभी वांछित जानकारी संयुक्त संचालक कार्यालय मे संधारित की जाति है समयमान एवं पदोन्नति का अधिकार संभाग स्तर पर संभागीय संयुक्त संचालक को दिए जाने की मांग किया गया,बता दे की यह अधिकार वर्तमान मे स्वास्थ्य संचालक के पास होने से बांछित जानकारी समय पर नहीं मिल पाने के कारण वेतनमान एवं पदोन्नति वर्षो से लंबित है जिसका नुकसान कर्मचारी उठा रहे है, संचालक महोदय संघ के सुझाव से सहमत हुए आगे उचित कार्यवाही करने अस्वासन दिया,

व्यापम से हो रही स्टाफ नर्स की सीधी भर्ती में संचालक स्वास्थ्य सेवाएं के आदेश 2022 के परिपालन में संविदा में कार्यरत कर्मचारी को अधिकतम 15 अंक अनुभव का लाभ देने पर विस्तृत चर्चा हुई , संघ के संचालक स्तर पर लंबित मांगों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

इस अवसर पर संघ के प्रांताध्यक्ष अनिल पाण्डेय, महामंत्री एस.पी देवांगन,संभाग अध्यक्ष अंबिकापुर श्यामा कांत तिवारी , जिलाध्यक्ष रायपुर सालिक नौरंगे, विभागीय अध्यक्ष स्वास्थ्य संचानालय नरेंद्र पटेल,जिला कोषाध्यक्ष अरविन्द चंद्राकर, ब्लॉक कोषाध्यक्ष आरंग अस्वसन टंडन उपस्थित थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *