रायपुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ महासमिति का बैठक प्रांतीय कार्यालय अर्जुन नगर रायपुर मे रविवार को संरक्षक सलाहकार ओ.पी शर्मा एवं प्रान्ताध्यक्ष अनिल पांडेय के नेतृत्व मे लिया गया, उक्त बैठक मे प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष, संभागीय अध्यक्ष एवं प्रांतीय पदाधिकारीगण, विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक उपस्थित हुए,

संगठन की आगामी रणनीति तैयार करने के लिए 11 एजेंडे पर चर्चा की गई जिसमे संघ को मजबूती प्रदान करने के लिए सुझाव, विगत वर्षो से लंबित मांगो की पूर्ति के लिए सुझाव जिसमे( वेतन विसंगति पदोन्नति,पदनाम परिवर्तन आदि ), आधार बेस अटेंडेंस मे आ रही तकनिकी परेशानीयों पर चर्चा, संघ सदस्यता अभियान, वार्षिक सदस्य्ता शुल्क 200/- तथा संघ पदाधिकारीयों को अनिवार्य आजीवन सदस्य्ता शुल्क 1000/- करने पर सुझाव, ब्लॉक, जिला व, संभाग कार्यकारिणी की साल मे तीन बैठक करने, राज्य स्वास्थ्य संस्थानों के लेब, एक्सरे, सोनोग्राफी समस्त जांच विभागों को निजी कंपनी एचसीएल से ओएमयू कर प्राइवेटलाइजेसन किया जा पर चर्चा, ओपीडी का समय एक पाली करने, समस्त कर्मचारीयों को जोखिम भत्ता,मोबाइल भत्ता, स्टेशनरी भत्ता आदि पर चर्चा किया जिसमे सभी जिलाध्यक्ष, संभाग अध्यक्ष एवं प्रांतीय पदाधिकारीयों ने अपने अपने विचार अजेंडा वार रखा सभी ने संघ सदस्य्ता अभियान पर जोर दिया और मार्च माह तक 2026 का सदस्य्ता पर्ची पूर्ण करने का निर्णय लिया तथा वार्षिक सदस्य्ता 200/- व आजीवन सदस्य्ता शुल्क 1000/- करने पर प्रस्ताव पास किया, लंबीत मांगो की पूर्ति के लिए चरण बद्ध रणनीति तैयार की गई अप्रैल माह के द्वितीय सप्ताह रायपुर मे संघ का महासम्मेलन करने का निर्णय लिया गया छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मुख्यमंत्री, माननीय स्वास्थ्य मंत्री सहित विभिन्न मंत्रीयों एवं जनप्रतिनिधि को आमंत्रित करने जिसमे दस हज़ार स्वास्थ्य कर्मचारीयों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया और इस सम्मेलन मे सभी संवर्ग कर्मचारीयों लंबीत मांगो को शासन के समक्ष प्रमुखता से रखने की प्रस्ताव किया गया,

महामंत्री एस.पी देवांगन ने अपने उदबोधन मे संघ के मांगो पर शासन स्तर पर चल रही फाईलो की जानकारी दिया, संरक्षक ओ.पी शर्मा ने सम्बोधित करते हुए बताया की हमारा संघ तथपूर्ण नितिगत विभाग के समस्त संवार्गों की मांगे उठाते आई है और पूर्व मे vबहत सारे मांग पूरा कराने की याद दिला, अन्य संगठन कर्मचारीयों को बड़ी वायदे कर गुमराह करती है जिससे कर्मचारी की एकता खंडित होता है उन्होंने सभी जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी को ब्लॉक स्तर पर बैठक कर कर्मचारियो को सही तथ्य पूर्ण जानकारी और संघ की उपलब्धिया बताते हुए संघ को एकजुट करने का अपील किया, प्रान्ताध्यक्ष अनिल पाण्डेय ने सम्बोधित करते हुए सभी पदाधिकारीयों को निर्देशित किया की साल मे तीन बार कार्यकारिणी बैठक कर महासमिति मे लिए गए निर्णय को ब्लॉक स्तर पर प्रसारित करने,सदस्य्ता पर्ची मार्च 2026 तक शतप्रतिशत पूर्ण करने, महा सम्मेलन की तैयारी मे अभी से जुट जाने व संघ को मजबूत करने के लिए आह्वान किया, कोरिया जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर जायसवाल जी सेवानिर्वत्त हुए को संघ द्वारा साल श्रीफल भेट कर सम्मान किया गया इस अवसर पर संघ संरक्षक सलाहकार ओपी शर्मा, प्रान्ताध्यक्ष अनिल पांडेय, कार्यकारी प्रान्ताध्यक्ष भूपेंद्र राय, महामंत्री एसपी देवांगन, सैयद असलम, प्रदेश समनवयक रविंद्र तिवारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ रिया सुमन, वरिष्ठ उपप्रान्ताध्यक्ष रामजी सेन, वरिष्ठ पदाधिकारी एसएस सोनी, डीके दानी जैक्लीन दान, सुनैना सिंह, जिलाध्यक्ष रायपुर सालिक नौरंगे, प्रांतीय संयोजक सीएचओ प्रफुल्ल पाल, प्रांतीय संयोजक रेडियोग्राफर संतोष निषाद, प्रांतीय संयोजक एमएलटी अमृत निषाद, प्रांतीय संयोजक फार्मासिस्ट हरिशंकर साहू, प्रांतीय संयोजक नेत्र प्रकोष्ठ गौतम रात्रे, प्रांतीय संयोजक वाहन चालक सुभाष सहारे, सहित बड़ी संख्या सभी प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक सभी जिलाध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित थे!
