रायपुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रतिनिधि मंडल द्वारा संघ संरक्षक, सलाहकार ओ.पी शर्मा एवं महामंत्री एस पी देवांगन के नेतृत्व मे रायपुर सांसद एवं पूर्व केबिनेट मंत्री माननीय बृजमोहन अग्रवाल जी से निज निवास मे सौजन्य भेट मुलाक़ात कर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की ओर से नव वर्ष की बधाई दिया, और संघ के प्रांतीय एवं जिला शाखा का वार्षिक केलेण्डर विमोचन माननीय सांसद के करकमलों से किया गया , संघ द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारी की ज्वलंत मुद्दो और लंबित प्रमुख मांगो से भी अवगत कराया गया, इस अवसर पर संघ संरक्षक ओ.पी शर्मा, माननीय सांसद रायगढ़ निज सहायक पूरन पाटले, महामंत्री एस.पी देवांगन, वरिष्ठ उपप्रान्ताध्यक्ष रामजी सेन, उपप्रान्ताध्यक्ष खोमन पटेल, जिलाध्यक्ष रायपुर एस.आर नौरंगे, प्रांतीय संयोजक रेडियोग्राफर संतोष देवांगन, प्रांतीय संयोजक फार्मासिस्ट हरिशंकर साहू, प्रांतीय संयोजक एमएलटी अमृत निषाद, उपस्थित थे!