दिनांक 22.012.2025 दिन सोमवार को ओ.पी.शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/संरक्षक सलाहकार एवं एस.पी.देवांगन महामंत्री के उपस्थिति मे डाॅ0 भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर के द्वितीय तल स्थित फिजियोथैरेपी हाल मे छत्तीसगढ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियो की बैठक आहूत की गई, जिसमे कर्मचारियो के समस्याओ से अवगत होते हुए निराकरण करवाने पर जोर दिया गया एवं संघ द्वारा किये गये कार्यो पर विस्तृत जानकारी दी गई एवं संघ के जूझारू कार्यवाही से 2008 मे भारी संख्या मे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो का नियमितिकरण भी किया गया, सभी कर्मचारियो को एकजूटता से रहने एवं संघठित रहने पर जोर दिया गया, आने वाले समय बचे हुए कर्मचारियो के जल्दी नियमितिकरण होने की भी जानकारी दी गई।

सालिक नौरंगे जिलाध्यक्ष द्वारा कर्मचारियो को एकजूटता बनाये रखने एवं एक साथ मिलकर कार्य करने पर जोर दिया गया एवं एक रहेंगें तो सेफ रहेंगंे, का नारा देते हुए, वर्तमान विभागीय अध्यक्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के कारण निर्वाचन के तहत श्री नंदलाल खूटे का नाम मेकाहारा चतुर्थ श्रेणी विभागीय अध्यक्ष हेतु सर्वसम्मित से प्रस्तावित किया गया, बैठक मे उपस्थित सभी कर्मचारियो ने हाथ उठाकर सहमति व्यक्त किया, श्री नंदलाल खुंटे को मेकाहारा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया, एवं इसी प्रकार से संविदा कर्मचारी विभागीय अध्यक्ष श्रीमति अंजनी कोसले , दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का विभागीय अध्यक्ष श्री घनश्याम बंजारे, मल्टीपरपज कर्मचारियों का अध्यक्ष श्री मुकेश वर्मा जी को सर्वसम्मति से चुना गया। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियो को संरक्षक सलाहकार , महामंत्री देवांगन एवं जिलाध्यक्ष नौरंगे द्वारा फूलमाला पहनाकर बधाईयां दिया गया एवं संघ के प्रति निष्ठा पूर्वक कार्य करने की आशा प्रकट किये ।
बैठक मे संघ के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित होने वाले मे ओ.पी.शर्मा प्रांतीय संरक्षक सलाहकार, एस.पी.देवांगन प्रांतीय महामंत्री, राजेन्द्र यादव प्रांतीय कोषध्यक्ष, एस.एस.सोनी जिला संरक्षक, सालिक नौरंगे जिलाध्यक्ष, संतोष देवागन प्रांतीय संयोजक रेडियोग्राफर, हरिशंकर साहू प्रांतीय संयोजक फार्मासिस्ट, अमृत निषाद प्रांतीय संयोजक एम.एल.टी., गौतम रात्रे प्रांतीय संयोजक नेत्र सहायक अधिकारी, हेमंत भोसले प्रांतीय संयोजक चतुर्थ श्रेणी, रोशन साहू जिला सचिव, राकेश वैष्णव अध्यक्ष दंत चिकित्सा महाविद्यालय, श्री शिव प्रसाद कंवर प्रंातीय पदाधिकारी,कुम्भकरण वर्मा प्रांतीय पदाधिकारी, बेदराम चतुर्वेदी, देवेन्द्र मनहर, लक्षमी बनर्जी जिला उपाध्यक्ष, खोमन पटेल उप प्रांताध्यक्ष सहित बडी संख्या मे शामिल हुए।
