ओ.पी.शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/संरक्षक सलाहकार एवं एस.पी.देवांगन महामंत्री के नेतृत्व मे डाॅ विवेक चौधरी, अधिष्ठाता , पं जवाहर लाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय रायपुर एवं डाॅ. संतोष सोनकर संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक डाॅ भीमराव अंबेडकर चिकित्सालय रायपुर से भेट कर कालेज एवं हास्पीटल के कर्मचारियो के समस्याओ से अवगत कराया गया एवं संघ द्वारा पूर्व से की गई मांग दैनिक वेतन भोगी के रूप मे कार्यरत स्टाफ नर्सो को उच्च कुशल श्रेणी के अंर्तगत वेतन देने हेतु  की गई मांग पर विस्तुत चर्चा की गई जिसमे अधिष्ठाता एवं संयुक्त संचालक द्वारा संघ को अवगत कराया गया कि जानकारी श्रम विभाग को अधूरी होने के कारण कार्यवाही लंबित था लेकिन स्टाफ नर्सो का बी.एस.सी.नर्सिंग की योग्यता को जोड कर कार्यवाही की जा रही है एवं स्वशासी समिति के बैठक मे रखकर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।

स्टाफ नर्स, नर्सिंग सिस्टर, सहायक नर्सिंग अधीक्षक, उप नर्सिंग अधीक्षक, को समय मान का लाभ नही मिल पा रहा है, कई कर्मचारी सेवा निवृत हो गए है, जिसमे संयुक्त संचालक द्वारा जानकारी दी गई की बैठक हो गया है लंबित समयमान का लाभ जल्दी मिल जायेगा
मेकाहारा मे स्टाफ नर्स/पैरामेडिकल/ चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियो के कमी के कारण कार्यरत कर्मचारियो पर अतिरिक्त दबाव से अवगत कराया गया एवं संघ द्वारा मांग की गई की गई स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ रेडियोग्राफर, मेडिकल लेब टेक्नालाजिस्ट, आदि एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियो की नियमित भर्ती किया जाये जिस पर अधिष्ठाता एवं संयुक्त संचालक द्वारा जल्द से जल्द व्यापम  के माध्यम से भर्ती करने पर संघ को आश्वस्त किया गया है।
        संघ ने मांग किया कि संविदा मे कार्यरत कर्मचारियों को नियमित भर्ती मे छूट देने एवं जिसका उम्र पार हो चुका है को भी नियम मे छूट देने हेतु निवेदन किया गया है जिसमे दोनो अधिकारी द्वारा सहमति जताई गई।
मेकाहारा के नवनिर्वाचित चतुर्थ श्रेणी विभागीय अध्यक्ष नंदलाल खुंटे को अधिष्ठाता एवं संयुक्त संचालक द्वारा पुष्पहार पहनाकार स्वागत किया एवं कर्मचारी हित मे एवं अस्पताल हित मे कार्य करने की सलाह दिया गया ।
      प्रतिनिधी मंडल मे  ओ.पी.शर्मा प्रांतीय संरक्षक सलाहकार, एस.पी.देवांगन प्रांतीय महामंत्री, राजेन्द्र यादव प्रांतीय कोषध्यक्ष, एस.एस.सोनी जिला संरक्षक, सालिक नौरंगे जिलाध्यक्ष, संतोष देवागन प्रांतीय संयोजक रेडियोग्राफर, हरिशंकर साहू प्रांतीय संयोजक फार्मासिस्ट, अमृत निषाद प्रांतीय संयोजक एम.एल.टी., गौतम रात्रे प्रांतीय संयोजक नेत्र सहायक अधिकारी, हेमंत भोसले प्रांतीय संयोजक चतुर्थ श्रेणी, रोशन साहू जिला सचिव, राकेश वैष्णव अध्यक्ष दंत चिकित्सा महाविद्यालय, श्री शिव प्रसाद कंवर प्रंातीय पदाधिकारी,कुम्भकरण वर्मा प्रांतीय पदाधिकारी, बेदराम चतुर्वेदी, देवेन्द्र मनहर, लक्षमी बनर्जी जिला उपाध्यक्ष, खोमन पटेल उप प्रांताध्यक्ष, एवं मेकाहारा के नव निर्वाचित अध्यक्ष नंदलाल खूटे सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *