स्ंघ द्वारा लगातार प्रयास करते हुए दिनंाक 19.03.2025 को श्री अमित कटारिया, सचिव छ.ग.शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व चिकित्सा शिक्षा विभाग से भेटकर राष्ट्रीय सहबद्ध और स्वास्थ्य देख-रेख वृत्ति आयोग अधिनियम 2021 के अंर्तगत राज्य सहबद्ध और स्वास्थ्य देख-रेख परिषद के गठन हेतु मांग की गई थी, एवं वर्तमान मे पैरामेडिकल कांउसिल मे हो रही अनियमितता एवं भेदभाव से अवगत कराया गया था, जिसमे शासन द्वारा संज्ञान लेते हुए नेशनल एलाईड हेल्थ केयर प्रोफेशन परिषद गठन अधिसूचना छ.ग. राजपत्र मे जारी किया गया है, जल्द ही परिषद के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियो और सदस्यो का गठन कर इसका काम शुरू किया जायेगा।

एस.पी. देवांगन महामंत्री ने बताया कि अभ्ी तक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्रा मे कार्यरत कई विधाओे जिनके प्रशिक्षण एवं व्यवसायिक सेवाओ के नियमन हेतु राष्ट्रीय स्तर पर कोई भी राष्ट्रीय नियामक आयोग नही था, इस परिषद मे कुल 10 विधाओ को शामिल किया गया है जिसमे प्रमुख रूप से आफ्थैल्मिक सांईस, मेडिकल लेबोरेटरी एवं लाईफ सांईस, मेडिकल रेडियोलाजी , फिजियोथैरेपी, ट्रामा केयर, न्यूट्रिशनल सांईस, मेडिकल टेक्नालाजिस्ट एवं फिजिश्यिन, हेल्थ इन्फार्मेशन शामिल है।

स्ंाघ के मांग पर की गई परिषद के गठन हेतु संघ के पदाधिकारियो ने अभार ज्ञापित किये है, अभार ज्ञापित करने वाले पदाधिकारी प्रमुख रूप से ओ.पी.शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/संरक्षक सलाहकार, अनिल कुमार पाण्डेय प्रांताध्यक्ष, एस.पी.देवांगन महामंत्री, प्रदीप बोगी, संभागीय संरक्षक, एस.एस.सोनी जिला संरक्षक, आर.पी.यादव प्रांतीय कोषाध्यक्ष, चेतन सिन्हा प्रांतिय सचिव,सालिक नौरगे जिलाध्यक्ष रायपुर, गौतम रात्रे प्रांतीय संयोजक नेत्र सहायक अधिकारी, संतोष देवांगन प्रांतीय संयोजक रेडियोग्राफर, अमृत निषाद, प्रांतीय संयोजक मेडिकल लेब टेक्नालाजिस्ट, खोम पटेल उप प्रांताध्यक्ष, नरेन्द्र पटेल विभागीय अध्यक्ष संचालक स्वास्थ्य सेवाये, संतोष गिरी विभागीय अध्यक्ष मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय रायपुर, कमल चंद्राकर, सुष्मिता मसीह, अखिलेश राठौर, राकेश वैष्णव विभागीय अध्यक्ष दंत चिकित्सा महाविद्यालय, आदि शामिल थे ।
