दिनंाक 17.12.2025 को छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एव संरक्षक सलाहकार ओ. पी.शर्मा के निर्देशानुसार संघ प्रतिनिधी मंडल एस.पी.देवांगन महामंत्री के नेतृत्व मे माननीय श्री अमित कटारिया, सचिव, छ.ग.शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व चिकित्सा शिक्षा से भेटकर बताया गया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग मे कार्यरत नर्सिंग संवर्ग,नर्सिंग सिस्टर, सहायक नर्सिंग अधीक्षक, उप नर्सिंग अधिक्षक,स्टाफ नर्स को विगत 4-5 वर्ष से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय समयामान का लाभ नही दिया गया है, कई नर्सिंग संवर्ग के कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गये है एवं कई सेवानिवृत्त होने वाले है, जिसमे माननीय सचिव महोदय द्वारा कार्यवाही का प्रक्रियाधीन बताया गया है एवं शीघ्र लंबित समयमान प्रकरणो का निराकरण करने हेतु आशन्वित किया गया ।

प्रतिनिधी मंडल मे प्रमुख रूप से एस.पी.देवांगन प्रांतीय महामंत्री, सालिक नौंरगे, जिलाध्यक्ष रायपुर, दंत चिकित्सा महाविद्यालय के पदाधिकारी अजय पाण्डे,वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष, शिव प्रसाद कंवर प्रांतीय सचिव, एवं मेकाहारा से खोमन पटेल उप प्रांताध्यक्ष,सुरेश साहू, संजय वर्मा, कुशेसवर नाथ साहू, आदि उपस्थित थे।