छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एव संरक्षक सलाहकार ओ. पी.शर्मा के निर्देशानुसार संघ प्रतिनिधी मंडल एस.पी.देवांगन महामंत्री के नेतृत्व मे  माननीय श्री अमित कटारिया, सचिव, छ.ग.शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व चिकित्सा शिक्षा से भेटकर दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर मे कार्यरत संविदा कर्मचारियो के संविदा नवीनीकरण मे हो रही विंलब एव 3-4 से वेतन न मिलने संबधी विस्तृत चर्चा किया गया जिसमे माननीय सचिव द्वारा शासन स्तर पर प्रकरण आने से थोडा विंलब हो जाता है, शीघ्र निराकरण करने का निर्देश दिये है। लेकिन भविष्य मे कार्यालय प्रमुख को ही संविदा नवीनीकरण का अधिकार देने संबंधी कार्यवाही करने का आश्वासन माननीय स्वास्थ्य सचिव द्वारा दिया गया , जिससे इस प्रकार के प्रकरणो का निराकरण समय पर हो सके


          प्रतिनिधी मंडल मे प्रमुख रूप से एस.पी.देवांगन प्रांतीय महामंत्री, सालिक नौंरगे, जिलाध्यक्ष रायपुर, दंत चिकित्सा महाविद्यालय के पदाधिकारी अजय पाण्डे,वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष,  शिव प्रसाद कंवर प्रांतीय सचिव,  एवं मेकाहारा से खोमन पटेल उप प्रांताध्यक्ष,सुरेश साहू, संजय वर्मा, कुशेसवर नाथ साहू, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *