छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एव संरक्षक सलाहकार ओ. पी.शर्मा के निर्देशानुसार संघ प्रतिनिधी मंडल एस.पी.देवांगन महामंत्री के नेतृत्व मे  माननीय श्री अमित कटारिया, सचिव, छ.ग.शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व चिकित्सा शिक्षा से भेटकर माननीय श्रम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के आदेश के तहत डाॅ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय मे कार्यरत 17 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो को नियमित करने के संबंध मे विस्तृत चर्चा किया गया,
संघ के महामंत्री एस.पी देवांगन  द्वारा प्रकरण को विस्तार पूर्वक बताया कि 2008 मे स्वास्थ्य संचालक स्वास्थ्य सेवाये के अध्यक्षता मे गठित छानबीन समिति के द्वारा दस्तावेजो के सत्यापन के उपरांत मेकाहारा मे कार्यरत 128 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो मे से 17 कर्मचारियो का पद रिक्त न होने के कारण नियमितिकरण छोडकर बाकी कर्मचारियो का नियमितिकरण किया गया था। जिससे क्षुब्ध होकर ये कर्मचारी माननीय श्रम न्यायालय एवं माननीय उच्च न्यायालय के शरण मे गये थे, माननीय न्यायालय द्वारा इनके पक्ष मे निर्णय दिया गया है, लेकिन अभी पद रिक्त होने के बावजूद भी नियमितकरण करने मे ंिवंलब किया जा रहा है ।
सचिव महोदय द्वारा 17 कर्मचारियो के नियमितिकरण जल्द से जल्द करने का आश्वासन दिया गया है। प्रतिनिधी मंडल मे प्रमुख रूप से खोमन पटेल उप प्रांताध्यक्ष, अजय पाण्डे,वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष, शिव प्रसाद कंवर प्रांतीय सचिव, सुरेश साहू, संजय वर्मा, कुशेसवर नाथ साहू, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *