रायगढ़/जांजगीर
*80 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सैकड़ो पेशनरो के साथ 500 से अधिक पेंशनरों का छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ द्वारा साल श्रीफल चन्दन वंदन से किया गया सम्मान।
- निःशुल्क मेडिकल चेकअप, आयुर्वेदिक दवा वितरण, समाज कल्याण द्वारा स्टीक वितरण की व्यवस्था रही
छत्तीसगढ़ प्रगतिशिल पेशनर कल्याण संघ.पं.क.5969 प्रान्तीय निकाय के द्वारा 17 दिसम्बर राष्ट्रीय पेशनर दिवस के अवसर पर संघ का 10 वां प्रान्तीय सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय रायगढ़ स्थित पालेटैक्निक कॉलेज आडिटोरिम मे आयोजित हुआ । जिसमे प्रदेश भर से पेशनर सिरकत किये।
सम्मेलन दो सत्र में संपन्न हुआ।प्रथम संगठनात्मक सत्र का शुभारंभ अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री शालिक माऊलीकर.प्रान्ताध्यक्ष आर.के.थवाईत.देवेन्द्र कुमार पटेल कार्यक्रम संयोजक के द्वारा संघ का ध्वजारोहण और देश के वीर शहिद रायगढ़ के सपूत शहिद कर्नल विप्लव त्रिपाठी.दिवंगत कर्मचारी नेता.स्व.ए.एस.जूलू.राजिव रत्न चौबे.एस.पी.सिंह को याद करते हुये श्रध्दाजंली देते हुये आतिश बाजी के साथ किया गया।
प्रान्तीय अधिवेशन मे प्रदेश भर से उपस्थित पेशनरो के संगठनात्मक सत्र को संबोधित करते हुये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शालिक माऊलीकर द्वारा कहा गया कि छत्तीसगढ़ के पेशनरो के राष्ट्रीय स्तर की जो भी समस्या होगी उसे केन्द्र सरकार तक पहुंचाने और उसका निराकरण अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स फेडरेशन सकल्पित हैऔर छत्तीसगढ़ के पेंशनरों की समस्याओं को हम राष्ट्रीय स्तर मे रखेगे.उनके द्वारा यह भी कहा गया कि छत्तीगढ़ मे इस संगठन के प्रान्ताध्यक्ष थवाईत जी के नेतृतत्व मे संघ अच्छा कार्य किया जा रहा है। आप सभी प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के पदाधिकारी संगठन में अधिक से अधिक संख्या में नए सदस्यों को जोड़ें और संगठन को और मजबूती प्रदान करें ।हम दोनो मिलकर पेंशनरों की समस्याओ का निराकरण करने हेतु हमेशा तैयार हैं

प्रान्ताध्यक्ष आर.के.थवाईत द्वारा अपने उदबोधन मे छत्तीसगढ़ के लगभग 4 लाख पेशनरो के समस्या जो राज्य और केन्द्र सरकार से संबंधित है पर प्रकाश डाला गया जिसमे मुख्यरूप से केन्द्रीय दर एवं देय तिथि से मंहगाई राहत और वर्तमान मे लम्बित 3% शीघ्र स्वीकृत करने, राज्य पुनर्गठन 2000 की धारा 49(6) की आड़ मे म.प्र. से सहमति लेने की प्रथा को समाप्त करने, राज्य के पेशनरो को 65वर्ष की आयु मे 10% और 75वर्ष की आयु मे 20 % पेशन बढ़ोतरी किए जाने , मेडिकल भत्ता 3000/- स्वीकृत करने और इसके साथ ही कैस लेस चिकत्सा सुविधा प्रारंभ करने, राज्य और राज्य के बाहर शासन से मान्यता प्राप्त अस्पतालो मे चिकित्सा सुविधा देने,वर्तमान चिकित्सा प्रतिपूर्ति नियमों मे सुधार करते हुये शासकीय कर्मचारायो की तरह सुविधा देने, रेल यात्रा टिकिट मे पूर्व की तरह छूट प्रारंभ करने, राज्य पेशनर कल्याण मंडल का गठन करने , निःशुल्क तीर्थ यात्रा की सुविधा, सभी जिले मे पेशनर सामुदायिक भवन निर्माण हेतु शासकीय जमीन देनेएवं संघ को पत्राचार हेतु मान्यता दिये जाने से संबधित मांग पत्र उपस्थित जन प्रतिनिधियो के माध्यम से मान.महामहिम राज्यपाल महोदय रायपुर छत्तीसगढ.माननीय मुख्यमंत्री जी एवं श्रीमान.मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौपा गया।
सम्मेलन और सम्मान के द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि मान.श्री जीवर्धन चौहान.महापौर नगरपालिका निगम रायगढ़.विशिष्ट अतिथि माननीया श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल .अध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़.मान.श्री डिग्री लाल साहू जी.सभापती नगर पालिका निगम रायगढ़ एवं अध्यक्षता श्री आर.के.थवाईत प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किया गया। स्वागत भाषण श्री गोपाल नायक जिलाध्यक्ष रायगढ़ द्वारा प्रस्तुत किया गया। रायगढ़ जिला मुख्यालय में संघ के लिए पेंशनर सामुदायिक भवन हेतु शासकीय भवन उपलब्ध कराने की मांग भी उपस्थित जनप्रतिनिधियो के समक्ष रखी गई।
समम्मेलन के मुख्य आतिथि महापौर श्री जीवर्धन चौहान द्वारा संघ के सभी मांगो की पूर्ति के संबध मे कहा गया कि हम पेशनरो और वरिष्ट नागरिको के साथ है इस संबंध जो भी सहयोग की जरूरत होगी हम हमेशा खड़े रहेगे और हमारे मुख्यमंत्री जी और वित्तमंत्री से आपकी मांगो पर चर्चा कर निराकरण कराने का आश्वासन दिया गया।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल जिला पंचायत अध्यक्ष रायगढ़ और सभापती श्री डिग्री लाल साहू द्वारा भी सभा को संबोधित कर पेंशनर दिवस की शुभकामनाएं दी गई।
अतिथियो के कर कमलो से 80 और इससे अधिक उम्र के 500 से अधिक पेशनरो, संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों,संभाग और जिला अध्यक्षों का साल श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेटकर सम्मानित किया गया।
कर्मचारी नेता बिन्देश्वर राम प्रान्ताध्यक्ष.छ.ग.शासकीय चतुर्थ कर्मचारी संघ. कार्यकारी प्रान्ताध्यक्ष के.एस.ठाकुर.उप प्रान्ताध्यक्ष अंनत सिन्हा अम्बिकापुर.इंजीनियर आर.एस.क्षत्रिय सलाहकार.कविता तिवारीउपप्रान्ताध्यक्ष.आर.पी.शर्मा.पूर्व प्रान्ताध्यक्ष.पी.आर.कौशिक , जे पी शुक्ला अध्यक्ष बिलासपुर श्रीमती पुष्पा मिश्रा.संतोष राठौर जिलाध्यक्ष जांजगीर ,राकेश तिवारी संभागीय अध्यक्ष दुर्ग द्वारा भी सभा को संबोधित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन देवेन्द्र कुमार पटेल द्वारा किया गया।
सम्मेलन स्थल मे डा.दिनेश पटेल सिविल सर्जन किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय रायगढ़ और डा.चन्द्रशेखर गौराहा जिला आयुष अधिकारी रायगढ़ द्वारा संघ के आग्रह कै स्वीकार करते हुये चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी गई समाज कल्याण विभाग द्वारा स्टीक का वितरण किया गया.आईटीआई रायगढ़ के एनसीसी कैडेट के छात्र छात्राओ का सहयोग भी बुजुर्गो के इस सम्मेलन मे सराहनीय रही।
सम्मलेन को सफल बनाने मे श्री अशोक राठौर जांजगीर.अरूण वर्मा उप प्रान्ताध्यक्ष.के.एल.पटेल संयुक्त प्रान्तीय सचिव.दीनदयाल पटेल.मदन सिंह.रत्तीदास मंहत उपाध्यक्ष.अशोक ठेठवार.वाय के पण्डा.रमेश साहू.भूपेश चौबे.गौतम सिंह क्षत्रिय.पालूराम पटेल मनोहर लाल नंदे ,विनोद ठेठवार.टीकाराम पटेल आदि सदस्यों .द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। आर के थवाईत प्रदेश अध्यक्ष
सुंदर सिंह ठाकुर प्रदेश महामंत्री