आज दिनांक 09.10.2025 को छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संरक्षक/सलाहकार के नेतृत्व मे माननीय स्वास्थ्य मंत्री छ.ग.शासन से भेंटकर पुष्प् गुच्छ एवं मुंह मीठा कराते हुए जन्मदिन की बधाई एवं  शुभकामनाए  प्रेषित की गई ।


संघ के महामंत्री एस.पी.देंवागन ने बताया कि कर्मचारियो की समस्याओ एवं संचालक स्तर पर बी.ई.टी.ओ., नर्सिंग सिस्टर, स्टाफ नर्स की पदोन्नति मे हो रही विलंब एवं म.प्र शासन के तरह नर्सिंग सिस्टर का पदनाम सिनियर नर्सिंग आफीसर, एवं स्टाफ नर्स का पदनाम नर्सिंग आफीसर करने एवं म.प्र. के तरह चतुर्थ श्रेणी का पदनाम परिर्वतन  एवं संचालक स्तर पर नर्सिंग सिस्टर,स्टाफ नर्स का समयमान का लाभ व व्यापम से हो रहे स्टाफ नर्स के भर्ती मे 15 अंक अनुभव एवं मितानिनो का 5 प्रतिशत आरक्षण देने हेतु ज्ञापन सौपा गया जिसमे मंत्री जी द्वारा सकारात्मक सहमति देते हूए अधिकारियो को निर्देशित किया गया।


प्रतिनिधी मंडल मे ओ.पी.शर्मा संरक्षक/सलाहकार, एस.पी.देवांगन प्रातीय महामंत्री,, मिर्जा ईमरान संभागीय सचिव एवं प्रवक्ता, चेतन सिन्हा प्रांतीय सचिव एस.एस.सोनी जिला संरक्षक/ सलाहकार , अमृत निषाद प्रांतीय संयोजक एम.एल.टी., विनय वर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *