दिनांक 6/10/25 को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल नवनियुक्त मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन माननीय श्री विकास शील महोदय जी से सौजन्य भेट मुलाक़ात कर बधाई देते हुए स्वास्थ्य विभाग के लंबित मांगो के सम्बन्ध मे चर्चा कर अवगत कराया गया, ज्ञात हो की माननीय श्री विकास शील पूर्व मे स्वास्थ्य सचिव के पद पर रह चुके है, तत्पश्चात डॉ प्रियंका शुक्ला आयुक्त सह संचालक से सौजन्य मुलाक़ात किया गया और स्वास्थ्य कर्मचारीयों की लंबित मांगो पर चर्चा कर अवगत कराया गया,


इस अवसर पर संघ के प्रधान संरक्षक सलाहकार आदरणीय ओ पी शर्मा जी, प्रान्तध्यक्ष अनिल पाण्डेय जी, महामंत्री एस पी देवांगन, जिला संरक्षक एस एस सोनी,श्यामाकांत तिवारी संभाग अध्यक्ष अंबिकापुर, जिलाध्यक्ष रायपुर सालिक नौरंगे जिलाध्यक्ष जशपुर पंच राम अजय, , प्रांतीय संयोजक नेत्र सहायक अधिकारी प्रकोष्ठ गौतम रात्रे, संचानालय विभागीय अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष आरंग सुस्मिता मसीह, एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *