दिनांक 13.07.2023 को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन से महानदी भवन मंत्रालय में मुलाकात कर स्वास्थ्य कर्मचारियों की आर्थिक मांगों के सम्बन्ध में अपना पक्ष रखा था l गैरतलब है छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा अपनी मांगों की पूर्ति के लिए 4 जुलाई से अनिश्चितकालीन आन्दोलन किया गया था जिसके समझौते के उपरांत माननीय टी एस सिंह देव ने कहा था कि वे मुख्य सचिव से बात करवाएंगे l संघ के अंशकालिक स्वच्छक प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक ईश्वर लाल साहू ने बताया कि राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन सर को मांग की गयी है कि आयुर्वेदिक अस्पतालों / संस्थाओं में विगत कई वर्षों से कार्यरत अंशकालीन स्वच्छकों को पूर्णकालिक / नियमित किया जाय, मुख्य सचिव जी को बताया गया है कि संचालनालय आयुष के अंतर्गत अधीन कार्यालयों औषधालयों में अंशकालीन स्वच्छकों के कुल 733 पद स्वीकृत हैं, जिन पर विगत 40-50 वर्षों से अंशकालीन स्वच्छक कार्य कर रहे हैं l वर्तमान में 720 अंशकालीन स्वच्छक कार्यरत हैं जिन्हें प्रतिमाह मात्र 4980 मासिक मजदूरी दी जाती है l

कर्मचारी अंशकालिक तो हैं तथा निर्धारित कार्य अवधि 4 घंटा ही है किन्तु छोटे कर्मचारी तथा सफाई जरुरी होने के कारण इन्हें अमूमन पुरे दिन कार्य ले लिए जाता है, तथा हाट बाज़ार क्लिनिक में जाने पर समय 4 घंटे की बजाय पूरा दिन ही कार्य लिया जाता है इसलिए अनुरोध किया गया है मात्र 4980 में गुजारा अत्यंत कठिन हो रहा है l पूर्णकालिक हो जाने पर इन्हें कलेक्टर दर पर स्वीकृत प्रतिमाह का वेतन रु. 9960 प्राप्त होगा तथा विभाग में कार्य सुगमता आएगी l बताया गया है कि आयुर्वेदिक अस्पतालों / संस्थाओं में विगत कई वर्षों से (40-45) कार्यरत अंशकालीन स्वच्छकों को पूर्णकालिक / नियमित करने के आदेश दिए जाय l इस पर मुख्य सचिव महोदय ने सहमती दी है एवं अधिकारीयों को कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया है तथा आशा है कि 31 जुलाई तक इस सम्बन्ध में शासन से आदेश जारी कर दिए जायेंगे, कर्मचारी किसी के झांसे में न आयें l माननीय मुख्य सचिव जी से भेंट करने वाले प्रतिनिधिमंडल में संघ के संरक्षक ओ.पी.शर्मा, प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा, महामंत्री अश्वनी गुर्देकर, उप प्रांताध्यक्ष एस.पी. देवांगन शामिल थे l माननीय मुख्य सचिव के सकारात्मक आश्वासन एवं कार्यवाही के निर्देश लिए संघ के अंशकालिक स्वच्छक प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक ईश्वर लाल साहू ने धन्यवाद ज्ञापित किया है l
