MD/MS बैच २०२० की बॉन्ड अवधि शुरू होने वाली है, अतः यूडीएफ CG मरीज हित को ध्यान में देते हुए कुछ मांग करना चाहती है, जो निम्नलिखित हैं l
1. यह कि बॉन्ड ऑर्डर आने के पूर्व एक काउंसलिंग का आयोजन किया जाए,ताकि चिकित्सकों को उनकी इच्छानुसार पदस्थापना स्थल का चयन करने का अवसर मिल सके।
2. मेडिकल कॉलेज में अभी भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है अतः चयन के दौरान मेडिकल कॉलेज पोस्टिंग को प्राथमिकता दी जाए।
3. स्थायी पते के अनुसार पोस्टिंग स्थल चयन का अवसर दिया जाए।
4. महोदय प्रायः यह देखा गया है की सीएचसी /जिला अस्पताल में पदस्थ पीजी डॉक्टर्स को उनकी विशेषज्ञता के अनुसार काम नही लिया जाता है, अतः उनकी विशेषज्ञता के अनुसार ही काम निर्धारित हो,ताकि मरीजों का विशेषज्ञता का लाभ हो।
5. बॉन्डेड पीजी चिकित्सक का वेतन वर्ष 2017 के आदेश अनुसार 55,000 है,जिसमे अभी भी कोई बढ़ोत्तरी नही हुई है, जबकि पीजी ट्रेनिंग दौरान वेतनमान 59,000 है,अतःइस वेतन विसंगति को दूर कर परमानेंट SR के बराबर वेतनमान तथा पोस्टिंग स्थल से संबंधित CRMC भी दिया जाए।
6.पोस्ट एमबीबीएस (२ वर्ष) एवम पोस्ट पीजी बॉन्ड (२ वर्ष) अवधि कम की जाए।
