एसोसिएशन ऑफ मेडिकल बायोकेमिस्ट्स ऑफ इंडिया के तत्वाधान से आयोजित वेबिनार में पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर, के जैव रसायन विभाग के सह प्राध्यापक डा देबाप्रिय रथ प्रोटियोमिक्स की जानकारी देश एवम विदेश के छात्र छात्राओं एवम चिकित्सा शिक्षा से जुड़े शिक्षकों एवं लोगों को देंगे । प्रोटियोमिक्स का प्रयोग चिकित्सा शास्त्र में विभिन्न रोगों के उपचार एवम नए शोध कार्यों में किया जाता है l इस तकनीक से विभिन्न रोगों के आण्विक स्तर पर प्रोटीन के परिवर्तन से रोगों के पैथोफिजियोलॉजी के बारे में जानकारी लेकर उसके उपचार में बायोमार्कर्स एवम औषधियों के निर्माण में सहायता प्राप्त की जाती है । 14 जुलाई 2023 को रात्रि 7 से 8 बजे तक डा रथ अपना व्याख्यान देंगे। डा रथ को प्रोटियोमिक्स पर उनके शोध के लिए जूनियर साइंटिस्ट के पुरस्कार से नवाजा भी जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *