बरसात के मौसम में मच्छर जनित रोगों की बढ़ जाती है संभावना l जून के अंत तक प्रायः देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून आ जाता है। हालांकि मानसून के शुरूआती दिनों में कभी धूप, कभी बारिश की स्थिति सेहत के लिए कई प्रकार से चुनौतीपूर्ण हो जाती है। वातावरण में आर्द्रता की शुरूआत के साथ ही कई प्रकार के रोग भी पनपने शुरू हो जाते हैं। यह मौसम मच्छरों के प्रजनन के लिए भी काफी अनुकूल माना जाता है, जिसके कारण बरसात शुरू होते ही डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी कई तरह की मच्छर जनित बीमारियों का जोखिम काफी बढ़ जाता है।
संचालक, महामारी नियंत्रण डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया कि बदलते मौसम के मद्देनजर सभी लोगों को अपनी सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। जरा सी भी लापरवाही बीमार कर सकती है। बरसात के मौसम में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, सर्दी, खांसी, उल्टी, दस्त, वायरल बुखार, फंगल इन्फेक्शन, हेपेटाइटिस और टायफाइड जैसी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि मानसून में कई तरह के मच्छर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू आदि का खतरा काफी बढ़ जाता है। बारिश के दिनों में गड्ढों में भरे हुए पानी को मच्छरों के प्रजनन के लिए काफी उपयुक्त माना जाता है। इस मौसम में संक्रमित मच्छरों के काटने के कारण मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियों का जोखिम काफी बढ़ जाता है। ये दोनों ही बीमारियां गंभीर स्थिति में पहुंचने पर जानलेवा भी हो सकती हैं। इसलिए इनसे बचाव के लिए मच्छरों को पनपने से रोकना चाहिए।
घर के आसपास जल जमाव नहीं होने देना चाहिए। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करना चाहिए। बुखार, उल्टी, दस्त जैसी समस्या होने पर अपने मन से दवा नहीं लेनी चाहिए, बल्कि निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक की सलाह से ही दवाईयों का सेवन करना चाहिए।
मानसून में सबसे प्रमुख बीमारियों में से एक आम सर्दी यानि कॉमन कोल्ड है। यह नम और उमस भरे मौसम में पनपने वाले वायरस की वजह से होता है। लंबे समय तक गीले कपड़े पहनने या लगातार बारिश के पानी में भीगने से सर्दी, बुखार, खांसी व फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। बरसात के मौसम में तापमान में होने वाला भारी उतार-चढ़ाव शरीर को बैक्टीरिया और वायरल संक्रमण के लिए अतिसंवेदनशील बना देता है। यह मौसमी सर्दी और फ्लू का कारण बन सकता है। सर्दी और फ्लू का जोखिम कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों में अधिक देखा जाता है। इनसे बचने के लिए बाहर जाते समय अपने साथ कपड़ों का एक अतिरिक्त जोड़ा रखें। एयर कंडीशनर के बजाय ताजी हवा में रहें। ताजे फल और सब्जियां खाएं तथा अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करें।
*हेपेटाइटिस-ए, डेंगू और टायफाइड से रहें सावधान*
संचालक, महामारी नियंत्रण डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया कि हेपेटाइटिस-ए मुख्यतः दूषित भोजन या पानी के कारण होता है जो लिवर को प्रभावित करता है। इसके कारण बुखार, उल्टी, शरीर पर दाने आदि हो सकते हैं। पर्याप्त साफ-सफाई न होने के कारण हेपेटाइटिस-ए का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए स्वच्छता का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
टाइफाइड का भी मुख्य कारण दूषित पानी होता है। बारिश के मौसम में पानी इकट्ठा हो जाने से पैदा हुए मच्छर व गंदगी की वजह से टाइफाइड की बीमारी होती है। टाइफाइड का बुखार बैक्टीरिया संक्रमित लोगों के मल-मूत्र के जरिए दूसरे लोगों में ट्रांसफर हो सकता है। टाइफाइड और हेपेटाइटिस-ए से बचाव के लिए साफ पेयजल का सेवन करें। यदि पेयजल सुरक्षित न हो तो इसे उबालकर पीना चाहिए।
बरसात के मौसम में पिछले कुछ वर्षों में डेंगू का सबसे ज्यादा प्रकोप रहा है। यह बीमारी एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलती है। सिरदर्द, थकान, जोड़ों में दर्द, प्लेटलेट्स कम होना आदि डेंगू के लक्षण हो सकते हैं। इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर इलाज कराना चाहिए l
*******

State health department advises prevention against rainy season diseases.
Chhattisgarh state’s health department has advised the people to take the preventive steps in their households and localities so that there is no incidence of diseases that take toll in the rainy season.
The department has pointed out to the people that chances of mosquito borne diseases like malaria, dengue and chikungunya are more in the rainy season because this season is favourable for mosquito breeding.
Director, Epidemic Control, Dr Subhash Mishra has advised that people should take special care of their health. Even smallest of negligence can cause not only the mosquito borne diseases, but also other diseases like cough and cold, viral fever, loose motion, fungal infection, hepatitis and typhoid.
The incidences of rain water accumulation in pits all around become favourite places for mosquito breeding. Mosquito borne diseases like malaria and dengue may claim lives. It is therefore necessary to check mosquito breeding.
People should not allow accumulation of rain water near their households and must sleep in the protection of mosquito nets. In case of fever or any other health problem, people must not go for self- medication. They must visit to their nearest health centre for doctor consultation.
Common cold is another common disease in the rainy season and it is due to the virus that grows in the moist and sultry conditions during this season. Being in wet clothes for long time and also getting wet successively cause the risk of cough, cold, fever and fungal infection.
Fluctuation in temperature in rainy season makes the human body highly sensitive to bacterial and viral infection. Cold and flu catch people having weak immunity. It is advisable that people should take extra pair of clothes in case of going outside and instead of dwelling in air-conditioned places must prefer fresh air. Fresh fruits and vegetables only should be used for food so that the auto immune system becomes stronger.
Dr Subhash Mishra further informed that Hepatitis-A is caused by contaminated food and water intake and this disease affects the liver. The symptoms of this disease are fever, vomiting and body rash. Chances of Hepatitis-A are more in the conditions of inadequate cleanliness. Contaminated water is the reason of typhoid disease also. The typhoid fever gets transferred to the normal people through the urine and faeces of the bacteria infected people. Pure drinking water intake is therefore very necessary to ward off typhoid and Hepatitis A. In case the water is not so safe then it should be boiled for consumption purpose.
Over the past few years, the incidences of dengue were on the rise in the rainy season and this disease is caused by mosquito called Aedes Aegypti. Headache, tiredness, joints pain, decline in platelets are symptoms of dengue. In case of the symptoms the people must visit the nearest health centre.
***