प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 जून को करेंगे मिशन का शुभारंभ l छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़ेंगे शुभारंभ कार्यक्रम में, लाभार्थियों को सिकलसेल जेनेटिक स्टेटस कार्ड करेंगे वितरितl
देश में आनुवांशिक बीमारी सिकलसेल को दूर करने भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन की शुरूआत की जा रही है। वर्ष 2047 तक सिकलसेल को खत्म करने देश के 17 राज्यों के 278 जिलों में यह मिशन संचालित किया जाएगा। इस मिशन में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों को शामिल किया गया है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 27 जून को मध्यप्रदेश के शहडोल में राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव रायपुर के राजा तालाब स्थित हमर अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंस से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। वे हमर अस्पताल में स्थानीय लाभार्थियों को सिकलसेल जेनेटिक स्टेटस कार्ड भी वितरित करेंगे।
स्वास्थ्य विभाग के उप संचालक डॉ. खेमराज सोनवानी ने बताया कि सिकलसेल के उन्मूलन के लिए भारत सरकार राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन प्रारंभ किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सिकलसेल रोग से उत्पन्न गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान करना है। यह मिशन वर्ष 2047 तक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में सिकलसेल को खत्म करने के सरकार के प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसे 17 राज्यों के 278 जिलों में लागू किया जा रहा है।
डॉ. सोनवानी ने बताया कि गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, असम, उत्तरप्रदेश, केरल, बिहार और उत्तराखंड को राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन में शामिल किया गया है।मिशन के अंतर्गत विकासखंडवार लोगों को सिकलसेल के कारण और बचाव के उपाय बताए जाएंगे। साथ ही जरूरी जांच और इलाज भी मुहैया कराया जाएगा।
***
National Sickle Cell Anaemia Elimination Mission will be launched by Prime Minister Narendra Modi on June 27 at a public programme in Shahdol, Madhya Pradesh. All the thirty-three districts of Chhattisgarh have been included in the mission.

Chhattisgarh Health Minister will connect himself with the inaugural programme through video-conferencing, and he will also distribute sickle cell genetic status cards to the beneficiaries at ‘Hamar Aspatal’ located at Rajatalab locality of the state capital.
The mission will play a pivotal role in the government’s mission to eliminate suckle cell by 2047. It is going to cover 278 districts located in 17 states. Causes of the disease and its prevention ways will be focused to the people. Necessary tests and medical treatment will be also done.
Gujarat, Rajasthan, Madhya Pradesh, Jharkhand, Maharashtra, West Bengal, Odisha, Tamil Nadu, Telangana, Andhra Pradesh, Karnataka, Assam, Uttar Pradesh, Kerala, Bihar and Uttarakhand are the other states included.
–