रायपुर : माध्यमिक शिक्षा मंडल के दसवीं और बारहवीं कक्षा के मेधावी छात्रों का हैलीकाप्टर जॉयराइड शुरू l स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया हैलीकाप्टर l 2023 की वार्षिक प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले 78 छात्र छात्राएं कर रहे हैं हैलीकाप्टर जॉयराइडl मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने टॉपर विद्यार्थियों को हैलीकाप्टर जॉयराइड कराने का किया था वादा l 2022 में प्रावीण्य सूची के 125 मेधावी विद्यार्थियों को कराया गया था हैलीकाप्टर जॉयराइड l

विशेष पिछड़ी जनजाति के 10 विद्यार्थियों ने लिया हेलीकॉप्टर की जॉयराइड का आनंद l रायपुर के पुलिस लाइन मैदान से आज स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के विशेष पिछड़ी जनजाति के 10 विद्यार्थियों ने हेलीकॉप्टर जॉयराइड का आनंद लिया। जिसमें कक्षा दसवीं के 5 छात्र और कक्षा बारहवीं के 5 छात्र शामिल हैं। यह विद्यार्थी ऐसे क्षेत्रों से आए हैं जहां पर मूलभूत सुविधाओं के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर आज ये बच्चे सपनों के पंख लगाकर आसमान की सैर कर रहे हैं।
विशेष पिछड़ी जनजाति की गायत्री धनुषधारी, कक्षा बारहवीं की छात्रा है। उसने 85.02% के साथ परीक्षा प्रथम की है। गायत्री अमरतरा हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा है। मेरा पूरा परिवार बहुत खुश है। वो नीट की तैयारी करके डॉक्टर बनना चाहती है l

कक्षा दसवीं की छात्रा एन कुमारी बैगा 88.16% अंक के साथ प्रथम आई है। एन कुमारी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय, बोड़ला की छात्रा हैं। एन कुमारी कबीरधाम जिले के गांव मन्नाबेदी से हैं। हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। एन कुमारी ने बताया कि उनके परिवार में पांच बहन एक भाई हैं। माँ गांव के ही प्राइमरी स्कूल में रसोइया का काम करती हैं। वो नीट की तैयारी करके डॉक्टर बनना चाहती है l
सुनीता बैगा, कक्षा बारहवीं, 74.08% अंक के साथ प्रथम आई है। सुनीता स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी महाविद्यालय की छात्रा हैं। सुनीता नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से यहां आई है, सुनीता ने बताया कि हम 3 बहन और एक भाई हैं। वो आगे डॉक्टर बनना चाहती है इसके लिए नीट की कोचिंग भी कर रही है l

—–