मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम चिर्रा में छत्तीसगढ़ महतारी को पुष्प अर्पित कर राज्यगीत से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनों से संवाद शुरू किया। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं रामपुर पहले भी आ चुका हूं। सबसे पहले हमने किसानों का लोन माफ किया और आज धान का उचित मूल्य किसानों को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री से बात करते हुए मेजना राठिया ने बताया कि उनके पास 26 एकड़ जमीन है, ऋणमाफी के तहत 2.64 लाख रूपये माफ हुए। मेजना ने बताया कि धान का पैसा मिल गया है, उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना को बहुत सुंदर बताया। उन्होंने बताया की इन पैसों से उन्होंने खेत खरीदा, लड़की की शादी की, कुछ बच्चों की पढ़ाई में खर्च किया और पत्नी के लिए जेवर भी बनवाया।

गोबर पेंट निर्माण इकाई में एक समूह के 22 लोग कार्यरत हैं,समूह की सदस्य ने मुख्यमंत्री को बताया कि गौठान से गोबर खरीद कर उसको मिक्सिंग टैंक में रिफाइन किया जाता हैl लगभग 1 घंटे में 400 लीटर और एक दिन में हजार लीटर बना सकते हैं।` इसे 150 रुपये प्रति लीटर डिब्बे की पैकेजिंग में बेचा जाता है। इसमें 1, 4, 10 और 20 लीटर की पैकेजिंग है। अभी तक 1 हजार लीटर बेच चुके हैं। 7500 लीटर का ऑर्डर आया है। गोबर पेंट यूनिट में राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य, अन्नपूर्णा स्व-सहायता समूह से 3 महिला सदस्य कार्यरत हैं। समूह की शिवानी अघरिया ग्राम चिर्रा ने बताया कि पहले खेत में मजदूरी करती थी। पति भी मजदूरी करते हैं। यहाँ काम से जुड़ने के साथ ही आमदनी की उम्मीद बढ़ गयी है। ग्राम चिर्रा के विकास, गंगा प्रसाद ने बताया कि वे अब राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य बन गए हैं। उसने बताया कि गांव में रीपा के लगने से हम सभी लोगों को लाभ मिल रहा है। गोबर पेंट निर्माण के पश्चात सेल्स मेन के रूप में कार्य कर रहे हैं।

————