रायपुर: हाट बाजार क्लीनिक योजना से जुड़ा अपना अनुभव बताते हुए संतरीन ने बताया कि एक दिन बाजार में हाट बाजार योजना की गाड़ी खड़ी देखी, वहां जाकर पूछा दवाई मिलेगी क्या ? डॉक्टर ने कहा पहले जांच करा लीजिये उस हिसाब से दवाई दे देंगे, मैंने ठीक है कहा। जांच में पता चला कि शरीर में खून की कमी है, डॉक्टर ने उस हिसाब से दवाई दी और सलाह देते हुए कहा कि आप पानी अच्छी तरह पिया कीजिये, मैं अब नियमित जांच कराती हूं। संतरीन ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। हाट बाजार क्लीनिक योजना की लाभान्वित सुनीता डहरिया ने बताया कि इस योजना से बहुत लाभ हो रहा है, समय पर गाड़ी आती है
