प्रदेश की राजधानी में स्थित सरकारी कार्य तंत्र वर्तमान सरकार के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को प्रदेश की दूरस्थ अंचलों के क्षितिज को छूने के सपने को वास्तव में रूपांतरित कर रही हैl

माटीपुत्र, शुभदृष्टि सम्पन्न प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं अनुभवों के हिमालय तुल्य स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंह देव के कृतसंकल्प ने प्रदेश के दूरस्थ अंचल की आम जनता में नविन आशा का संचार किया है, और उन्हें राजधानी स्थित चिकित्सा संस्थानों पर निर्भरशील होने से विमुख किया हैl प्रदेश के नक्सली आतंक प्रभावित इलाकों में भी अब लोगों को अपने ही घर के निकट समय पे स्वास्थ्य सेवा मिल रही हैl

प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मियों की हितसाधक संस्था छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य सेवाओं की अधोसंरचनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है l

संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक मिश्रा ने कहा की वर्तमान शासन की विकास यात्रा में दूरस्थ अंचलों में अनेक नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले गये हैं, और वहीं कई ऐसे केन्द्रों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के रूप में उन्नयन किया गया हैl सिविल अस्पतालों की संख्या में भी अग्रगति दर्ज की गयी है l कई ऐसे केंद्र भी खोले गये हैं जिन्हें हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर कहा जाता हैl आज प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों की संख्या बढ़कर दस हो गयी हैl

संघ आशावादी है कि सरकार अब इन बढ़े हुए स्वास्थ्य सेवा संस्थानों के अनुपात में कुशल स्वास्थ्य कर्मचारियों की नियुक्ति करेगी, और स्वास्थ्य कर्मचारियों में व्याप्त वेतन विसंगतियों को भी दूर करेगी l

———————-    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *