आम इंसानों के स्वास्थ्य रक्षा हेतु चिकित्सा विशेषज्ञों की यह भी एक अत्यंत महत्वपूर्ण सलाह है, की दुर्घटना में  रक्त बहते हुए घायलों की सहायता भी सावधानी से करनी चाहिए, विशेषकर यदि सहायता करनेवाले के हाथों में कहीं भी हल्का या गहरा कटा हो और वह खुल्ला होl

विशेषज्ञों का कहना है की पांच प्रकार के गंभीर बीमारियाँ हैं, एच आई वी, हेपेटाइटिस बी तथा सी, मलेरिया और सिफलिस, जिसके संपर्क में कोई भी स्वस्थ्य और स्वच्छ व्यक्ति दुर्घटना ग्रस्त लोगों की सहायता करते समय आसानी से आ सकता हैl

यदि किसी व्यक्ति के हाथों में कहीं पर भी हल्का या गहरा कटा हो और उक्त जगह खुल्ला हो, और दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति उक्त पांच बीमारियों में से कोई भी एक का मरीज हो तो ऐसे घायल के दूषित रक्त स्वस्थ व्यक्ति के हाथों के कटे जगह से उसके शरीर में प्रवेश कर जायेगाl

अपना नाम न उल्लेख करने की शर्त पर विशेषज्ञों ने आगे बताया की वे अपने दैनिक आवागमन में कई बार यह देखा है कि आम लोग सड़क पर दुर्घटना होने से जैसे-तैसे भावावेग में घायलों के पास पहुंचकर सहायता करने के उद्देश्य से उनके रक्त बहते अंगों को स्पर्श करते हैं l ऐसे सेवाधर्मी लोगों में कभी-कभी यातायात पुलिस के सड़क पर कर्तव्यस्थ प्रहरी भी देखे गये हैंl

घायलों को त्वरित चिकित्सकीय उपचार के लिए अस्पताल भेजा जाय और सड़क पर सहायता करनेवाले भी संक्रमण से अछुता रहे, इस दोहरे उद्देश्य उपलब्धि के लिए सर्वोत्तम उपाय है हाथों के दस्ताने (hand gloves) का स्वस्थ्य व्यक्तियों द्वारा इस्तेमाल किया जानाl यदि ऐसा संभव न हों तो पोलीथिन की पन्नी या ऐसे किसी आवरण से हाथों को सुरक्षित कर लेना चाहिए जिससे घायल के दूषित रक्त हाथों के कटे जगहों से शारीर में प्रवेश न कर सके l

————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *