विगत कई महीनों से अभनपुर स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारी जो शासन से मान्यता संगठन छ ग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी है उसके बारे कई छद्म फर्जी नाम से पचपेड़ी नाका पोस्ट ऑफिस से कई मनगढ़ंत आरोप प्रत्यारोप करते हुए फर्जी पत्र विभाग के अधिकारी एवं पुलिस विभाग को लिखकर चरित्र हनन एवं गंभीर आरोप लगाकर परेशान किया जा रहा है एवं विभाग एवं शासन के समय को बर्बाद कर रहा है, इस संबंध में संघ ने पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को एवं विभाग के अधिकारियों को पत्राचार कर माँग किया है कि पत्र डालने वाले का सीसीटीवी फुटेज निकाला जाय एवं पत्रों में संलग्न प्रति की जाँच किया जाए एवं कड़ी कार्यवाही किया जाए , झूठी मनगढ़ंत आरोप लगाकर संघ के पदाधिकारी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, जिसमें पुलिस अधिकारी द्वारा पचपेड़ी नाका के पोस्ट ऑफिस के 6 महीनों के सीसीटीवी फुटेज निकलकर पत्रों का मिलान कर पहचान करने आश्वासन दिया गया है, संघ ने आभार व्यक्त किया एवं जल्द से जल्द फर्जी लेटर डालने वालों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करने का निवेदन किया है ताकि फ़र्ज़ी लोगों का नाम उजागर हो सके