दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के लिए 27 जनवरी 2005 को सेटअप जारी करते हुए प्राध्यापक/पैरामेडिकल स्टाफ/स्टाफ नर्स/तृतीय एवं चतुर्थ कर्मचारीयो की कुल 312 पद स्वीकृत किया गया जिसमे 25 पद स्वीपर एवं वाचमेन के 6 पद स्वीकृत है। लेकिन वर्तमान मे विगत 5-6 वर्षो से दंत चिकित्सा महाविद्यालय मे सफाई कर्मचारी 75 एवं 80 गार्ड के रूप मे ठेके पर कार्यरत है। इस कारण 25 स्वीपर एवं 6 वाचमेन अपने मूल कार्य संपादित नही कर रहे है। इस ओर शासन का ध्यान आकृष्ट किया गया और इन कर्मचारियांे को शासन द्वारा खोले गये नवीन मेडिकल कालेज मे पदस्थापना करने का अनुरोध किया गया ताकि नवीन मेडिकल कालेज /चिकित्सालय का सफाई एवं चैकीदारी का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके।  इस आश्य का ज्ञापन माननीय सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को सौपा गया है जिसमे सचिव महोदय उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। चूंकि मूल कार्य न होने के कारण बायोमेट्रिक उपस्थिति लगाकर तथाकथित गैर मान्यता प्राप्त स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ का गठन कर राजनिती गतिविधी मे लिप्त होते हुए ठेका मे कार्यरत कर्मचारियो को नियमित कराने के झांसा देकर अवैध वसूली कर रहे है। इन्ही कर्मचारियो  का भीड लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय/संचालनालय/डी.के.एस./मेकाहारा में आये दिन घुमते रहते है जिससे सफाई सुरक्षा का कार्य भी प्रभावित हो रहा है । इसके आंतक से प्राचार्य आंतकिंत है  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *