छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संरक्षक आदरणीय श्री ओ पी शर्मा जी, श्री गौतम रात्रे जी प्रांतीय संयोजक नेत्र प्रकोष्ठ , जिला उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मी प्रसाद बनर्जी जी , विभागीय अध्य्क्ष श्री नंदलाल खुटे जी, विभागीय उपाध्य्क्ष श्री दीपक गाडगे जी व श्री दशरथ बेहरा जी एवं विभागीय सफाई कर्मचारी अध्य्क्ष श्रीमती मधु बघेल एवं उनके पदाधिकारियो के द्वारा अधिष्ठाता महोदय डॉ. विवेक चौधरी जी से मेकाहारा के सफाई कर्मचारियों के नए बढ़े हुए वेतन नहीं मिलने की समस्या संबंध में चर्चा की गई जिसपर अधिष्ठाता महोदय द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए टेलीफोन द्वारा संबंधित शाखा प्रभारी को बुला कर सामने में ही बढ़े हुए वेतन का लाभ सफाई कर्मचारियों को देने साथ ही 2020 से एरियस का राशि भी कर्मचारियों को देने का निर्देश दिया गया , साथ ही कुछ कर्मचारियों का समयमान लंबित है बताने पर इस संबंधित प्रभारी को फोन द्वारा समयमान का आदेश भी जल्द जारी करने कहा गया । चतुर्थ कर्मचारियों की विगत कई वर्षो से पदोन्नति नहीं हुई जिसमें विस्तृत चर्चा किया गया, अधिष्ठाता महोदय पूर्णतः पदोन्नति के लिए प्रक्रिया चालू करवाने हेतु आश्वस्त किया गया। आयुष्मान योजना में मिलने वाली प्रोत्साहन राशि सभी को प्रदाय करने हेतु निवेदन किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *