आरंग:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के निर्देशन पर जिला प्रशासन की पहल ” प्रोजेक्ट दृष्टि” चलाया जा रहा है,जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर डॉ मिथिलेश चौधरी के मार्गदर्शन मे लगातार स्वास्थ्य विभाग के प्रयास से पीड़ितों को मदद पंहुचाई जा रही गत दिवस प्रोजेक्ट दृष्टि के तहत विकास खंड आरंग के शासकीय प्राथमिक शाला रीवा में दिनांक 24.011.2025 को चिरायु टीम द्वारा हेल्थ चेकअप करने हेतु भ्रमण किया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कक्षा पहली की छात्रा जानवी को मोतियाबिंद से पीड़ित पाया गया एवं जिनकी दृष्टि बहुत कम थीं ,

चिरायु टीम ने खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजयलक्ष्मी अनंत को अवगत कराते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश चैधरी के मार्गदर्शन में बच्ची के माता पिता को बुलाकर काउंसलिंग की गई दिनांक 4 दिसम्बर को स्वास्थ्य विभाग एवं चिरायु टीम की मदद से मेकाहारा डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर अस्पताल नेत्र विभाग मे नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाया एवं संपूर्ण जांच की गई चिकित्सक ने बताया की जन्मजात मोतियाबिंद की बीमारी थीं एवं ऑपरेशन की सलाह दी गई और उसी 04 दिसंबर को ही बच्ची को आंबेडकर अस्पताल में एडमिट कराया गया जिनका 6 दिसम्बर को सफलता पूर्वक सर्जरी की गई, बच्ची पूर्ण रूप से स्वस्थ है उनकी आँखों की रौशनी लौट आई है, इसमे डॉ स्वेता सोनवानी नोडल अधिकारी चिरायु, नोडल अधिकारी अंधत्व डॉ समता रंगारी, एवं आरंग की चिरायु डॉ. अबरार आलम, डॉ. शोभा निषाद, फार्मेसिस्ट डुमेन्द्र धुर्वे, लैब टेक्नीशियन मुकेश साहू एवं ए एन एम श्रीमती टिकेश्वरी तथा नेत्र सहायक अधिकारीयों का विशेष योगदान था जानवी साहू के माता पिता ने प्रशासन जिला कलेक्टर महोदय एवं पूरे स्वास्थ्य विभाग का आभार प्रकट किया।