धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती

रायपुर. 14 अप्रैल 2023. भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर चिकित्सालय परिसर में स्थित
बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। चिकित्सा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान चिकित्सा महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. तृप्ति नागरिया, अम्बेडकर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस. बी. एस. नेताम, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद नेरल, रेडियोलॉजी विभाग से डॉ. विवेक पात्रे, एनाटॉमी विभाग के डॉ. प्रवीण कुर्रे, चिकित्सालय के सहायक अधीक्षक डॉ. डी. के. टंडन समेत अस्पताल के कर्मचारी एवं चिकित्सा महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *