आज शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर मे नव निर्वाचित विभागीय अध्यक्ष श्री राकेश कुमार वैष्णव का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रखा गया था, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ वीरेंद्र वाढेर एवं अध्यक्षता संघ के प्रधान संरक्षक ओ.पी शर्मा जी गरिमामय उपस्थिति मे संपन्न हुआ,

कॉलेज के कर्मचारियों द्वारा संघ पदाधिकारीयों के डेंटल कॉलेज आगमन पर ढोल-नागडे, फटाका अतिशबाजी के साथ जोरदार भव्य स्वागत किया गया, तत्पश्चात कॉलेज सभागार मे सभी अतिथियों का पुष्प हार से स्वागत किया गया, प्राचार्य डॉ वीरेंद्र वाढेर जी ने सम्बोधित करते हुए श्री राकेश वैष्णव को बधाई देते हुए सभी कर्मचारी को साथ लेकर कर्मचारियों की समस्याओ को अधिकारी से समन्वय बनाकर काम करने की सलाह दिया, संरक्षक ओ पी शर्मा ने सम्बोधित करते हुए डेंटल कॉलेज के कर्मचारीयों को संघ के साथ मजबूती से जुड़कर एकजुट रहने का आह्वान किया, उपस्थित सभी अधिकारीगण एवं संघ पदाधिकारीयों ने नवीन पदीय दायित्व की बधाई दिया,

संघ के महामंत्री एस पी देवांगन ने श्री राकेश कुमार वैष्णव को संघ संविधान एवं पद गोपनीयता की शपथ दिलाया, निर्वाचन अधिकारी श्री प्रदीप बोगी ने निर्वाचन पत्र प्रदाय किया तथा जिलाध्यक्ष रायपुर सालिक नौरंगे द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदाय किया गया, इस अवसर पर मुख्य रूप से डेंटल कॉलेज रायपुर के प्राचार्य डॉ वीरेंद्र वाढेर, उप प्राचार्य डॉ दीपेश गुप्ता, विभागध्यक्ष डॉ अमित वास्ती, संघ के प्रधान संरक्षक ओ पी शर्मा, निर्वाचन अधिकारी प्रदीप बोगी,प्रांतीय महामंत्री एस पी देवांगन, जिला संरक्षक एस.एस सोनी, जिलाध्यक्ष रायपुर सालिक नौरंगे, प्रांतीय संयोजक नेत्र प्रकोष्ठ गौतम रात्रे, जिला उपाध्यक्ष रुपेश ध्रुव, जिला कोषाध्यक्ष अरविन्द चंद्राकर, अध्यक्ष मेकाहारा चतुर्थ श्रेणी लक्ष्मी बनर्जी, अध्यक्ष मेकाहारा तृतीय श्रेणी हरिशंकर साहू, खोमन पटेल, विभागीय अध्यक्ष डेंटल कॉलेज रायपुर राकेश वैष्णव सहित बड़ी संख्या मे संघ पदाधिकारी एवं डेंटल कॉलेज के कर्मचारी उपस्थित थे..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *