छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव चेतन सिन्हा ने बताया की बरसों की प्रतीक्षा और लंबे कानूनी संघर्ष के बाद अयोध्या जी में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसके प्रथम चरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्री राम जी के बाल स्वरूप का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है जिससे संपूर्ण विश्व आनंदित एवम प्रफुल्लित है। जिसके संबंध में आज कलेक्टर रायपुर को ज्ञापन सौंपकर अवकाश घोषित करने की मांग की गई। जिसमें एसपी देवांगन, राजेंद्र यादव, एस एस सोनी एवम अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

चेतन सिन्हा ने बताया की यह किसी पार्टी या सरकार का विषय नहीं है यह आम जनमानस, हिंदू भावना और भारतीय संस्कृति के आदर्श का विषय है। साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने आह्वान किया है की 22 जनवरी 2024 को सभी अपने घर के आस पास यह उत्सव मनाएंगे