डॉ संध्या रानी टोप्पो खण्ड चिकित्सा अधिकारी कांसाबेल, श्री ज्ञान दास महंत विकास खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक सीएचसी कांसाबेल के अगुवाई में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास कांसाबेल में 150 बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ साथ किशोर किशोरी में होने वाले सभी परिवर्तन के विषय में जानकारी दिया गया । साथ ही एक अच्छे जीवन शैली सही मार्गदर्शन , कैरियर निर्माण के टिप्स लगातार स्वास्थ्य टीम कांसाबेल द्वारा दिया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग कांसाबेल में अपने सेवा देने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त महिला पुरूष स्वास्थ्य संयोजक टीकाकरण दिवस को छोड़ सभी चिन्हित छात्रावास में स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए किशोर स्वास्थ्य पर पूरा केंद्रित किया गया है। लैंगिक उत्पीड़न, पढ़ाई , परीक्षा के दौरान मानसिक तनाव के मुक्ति साथ ही नशापान पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। अपने क्षेत्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने साथ ही जीवन में एक उत्तम लक्ष्य निर्धारित करके एकाग्रचित अध्यन में केंद्रित रहने किशोर किशोरी को समझाया जा रहा है।

——————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *