नेशनल ओफ्थाल्मिक एसोशिएशन का 11 वाँ दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन झारखंड के हजारीबाग शहर मे किया गया, जिसमे छत्तीसगढ़ से एस एस सोनी, स्टेट प्रेसिडेंट एस पी देवांगन कोऑर्डिनेटर के नेतृत्व मे 25 ओफ्थाल्मिक् ऑफिसर शामिल हुए,

सेमिनार के विशिष्ट अतिथि युवा विधायक सुश्री अम्बा देवी हजारीबाग एवं मुख्य अतिथि डॉ इरफ़ान अंसारी विधायक जामताड़ा, ममतादेवी पूर्व विधायक,शैलेंदर यादव, अध्यक्ष हजारीबाग ने संबोधित किया व आश्वस्त किया की ओफ्थाल्मिक् ऑफिसर किसी भी प्रकार की परेशानी हो चाहे वेतनमान, पदोन्नति , या अन्य किसी भी प्रकार का समस्या हो झारखंड सरकार सदेव मदद के लिए तैयार है,

कॉंफ़्रेंस मे पूरे भारत के राज्यो से लगभग 400 प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमे छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल में अमित चौरसिया, को ऑर्डिनेटर, चंदहास् नाग, नितेश सिन्हा, गौतम रात्रे, रुपेश ध्रुव, मुकेश राजवाड़े, मारुति चक्रधारी, ऋतुराज सिन्हा प्रमुख रूप से भाग लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *