आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि छात्रावास-आश्रमों में निवासरत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए ‘स्वस्थ तन स्वस्थ मन’ (स्वास्थ्य सुविधा) योजना वर्ष 2007 के प्रावधान अन्तर्गत शिक्षा सत्र 2023-24 में जिले में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की अनुपलब्धता वाले छात्रावास-आश्रमों में चिकित्सीय परीक्षण स्थानीय स्तर पर अनुबंध के आधार पर किये जाने हेतु निजी प्रेक्टिशनर चिकित्सक (एम.बी.बी.एस-बी.ए.एम.एस) से 26 जुलाई 2023 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। अधिक जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट www.korea.gov.inया कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से कार्यालयीन समय में सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *