कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने जिले के राजिम एवं फिंगेश्वर विकासखण्ड के विभिन्न संस्थाओं एवं निर्माण कार्यो का आकस्मिक निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोपरा निरीक्षण किया। जहां उन्होंने ओपीडी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, चिकित्सक कक्ष, ड्रेसिंग कक्ष, पैथोलॉजी लैब, पुरुष एवं महिला वार्ड तथा प्रसूति कक्ष, एएनसी क्लीनिक को देखा।  जिसमंॉ दवा के रख-रखाव के बारे में जानकारी लेते हुए दवा के स्टॉक का अवलोकन किया। साथ ही अस्पताल में मरीजों के लिए लगाये प्रचार सामग्री को बेहतर पाया। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई और अच्छी व्यवस्था देखकर चिकित्सा स्टॉफ की तारीफ की। अस्पताल स्टॉफ ने कलेक्टर को बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य कोपरा को विगत 4 वर्षो से लगातार राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्रदान किया जा रहा है। इस पर कलेक्टर ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी। कलेक्टर ने संस्थागत प्रसव का प्रचार-प्रसार कर बढ़ाने के निर्देश दिए। मलेरिया, डेंगू जैसी मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता लाने के लिए कहा। अस्पताल में मरीजों की बेहतर सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लो-वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए ट्रांसफार्मर लगाने तथा अस्पताल तक पहुंचमार्ग बनवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एस.एल हुमने, सरपंच सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *