राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग कार्यक्रम अंतर्गत अंतर्राज्यीय एवं सीमावर्ती जिलों की समीक्षा बैठक कोंटा के गोलापल्ली सेक्टर में आयोजित की गई।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार जिला मलेरिया सलाहकार श्रीमती राजेश्वरी ने जिले के सीमावर्ती ग्रामों में मलेरिया, डेंगू एवं अन्य मौसमी बीमारियों के रोकथाम से संबंधी आवश्यक जानकारियां दोनों राज्यों के संबंधित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, मितानिनों को दी। साथ ही सीमावर्ती ग्रामों में मलेरिया एवं डेंगू से बचने के लिए सावधानियां बरतने कहा गया। बैठक में जिले से लगे आंध्रप्रदेश, तेलंगाना राज्य के सीमावर्ती जिले तथा कोण्टा क्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *