छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री आलोक मिश्रा ने कर्मचारियों को अभय प्रदान करते हुए विगत महासमिति की बैठक में जोर देकर इस निश्चय को दोहराया कि स्वास्थ्य विभाग के ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को जो शासन की अवहेलना करते हों, नियमनिष्ठ कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हों और भ्रष्टाचार में लिप्त हों, को सम्मान की नज़र से देखना तो दुर, उनका पुतला दहन कार्यालय दिवस और समय में उन्हें दृष्टिगोचर कराते हुए किया जायेगा। श्री आलोक मिश्रा जी ने आगे कहा कि वे संघ के प्रांताध्यक्ष की हैसियत से स्वयं इस प्रकार के विरोध प्रदर्शन में संबंधित जगह में अपनी उपस्थिति देकर नेतृत्व प्रदान करेंगे।

“जैसी कथनी, वैसी करनी’ को रेखांकित करते हुये प्रांताध्यक्ष महोदय ने कहा कि उक्त प्रकार का विरोध प्रदर्शन पूर्व में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महासमुंद और रायगढ़; संचालक, रायपुर, के विरूद्व किया जा चुका है।