कलेक्टर डॉ रवि मित्तल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जशपुर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने निर्धारित एजेंडा वार चर्चा की। उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से लोगों को बेहतर सेवा प्रदाय किए जाने के लिए स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में भी जनभागीदारी के गतिविधियां अधिक से अधिक कर जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए ताकि जिला स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में भी विकास करें।

 बैठक में अपर कलेक्टर श्री आईएल ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा, रेड क्रॉस जिला समन्वयक सहित जिले के कॉलेज के प्राचार्य उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी महाविद्यालय के प्राचार्य को प्रत्येक शनिवार को स्वास्थ्य सहित अन्य गतिविधियां नियमित करने निर्देशित किया।

    बैठक में कलेक्टर ने महाविद्यालय द्वारा किए जा रहे गतिविधियां, महाविद्यालय में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी में पंजीयन की प्रक्रिया, प्रस्तावित कार्य योजना, स्थानीय समिति, उप समिति निर्माण, रेड क्रॉस संबंधी महाविद्यालय में पंजी संधारण सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा किया गया। कलेक्टर ने अद्यतन गतिविधियों का गूगल शीट में एंट्री करने, व्हाट्सएप ग्रुप बनाने, मेंबरशिप एवं अधिक से अधिक गतिविधियां संचालित कर अपनी जनभागीदारी सुनिश्चित करने आग्रह किया।

    कलेक्टर डॉ मित्तल ने इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली तथा सभी उपस्थित कॉलेज के प्राचार्यों  को पात्र छात्रों का मतदाता सूची में जोड़ने संबंधी कार्य प्राथमिकता के साथ करने आग्रह किया।

——————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *