जिला प्रशासन द्वारा दूरस्थ अंचल में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के तहत् बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी सुनिश्चित करने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों में 112 हाट बाजारों में स्वास्थ्य शिविर कुटीरों का गरिमापूर्ण निर्माण कराया गया है, ताकि मरीज और उनके परिजन, चिकित्सक तथा अन्य संलग्न कर्मिवृन्द धूप, पानी, हवा के अनिष्टकारी प्रभाव से सुरक्षित रहे ।

 चिकित्सकों को मरीजों के ईलाज करने में समस्या न हो। अब स्थाई रूप से स्वास्थ्य कुटीर बनने से सुविधाएं और भी बढ़ गई है। डॉक्टरों द्वारा ईलाज के बाद मरीजों को तत्काल निःशुल्क दवाई एवं परामर्श दिया जा रहा है। गांव के ग्रामीणजनों को हाट बाजार के साथ अपने घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल रहा है। इससे ग्रामीणजनों को समय के साथ पैसे की बचत हो रही है। अब उन्हें ईलाज के लिए दूर-दूर तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। हाट-बाजार में खून जांच, बीपी, शुगर जांच, मलेरिया, टाइफाइड सहित अन्य बीमारियों की भी जांच की जाती है। ईलाज के दौरान गंभीर मरीजों को उच्च अस्पताल में रेफर भी किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *