छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले छत्तीसगढ़ राज्य के सभी संवर्ग के स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन आन्दोलन कर रहे हैं l इसकी सुचना काफी पहले सरकार एवं अधिकारीयों को दे दी गयी थी l इससे पुरे राज्य के सभी जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र एवं समस्त हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर सही राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लगभग 60,000 कर्मचारियों ने राज्य के सभी जिलों में जिला मुख्यालय में एकत्र होकर सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नारेबाजी की गयी l

रायपुर में अम्बेडकर अस्पताल कर्मी, डेंटल कॉलेज कर्मी और डीकेएस सुपरस्पेसिलिटी अस्पताल के सभी कर्मचारी द्वारा सुबह 10 बजे आंबेडकर अस्पताल में एकत्रित होकर नारेबाजी एवं सभा करके 11 बजे से 3 बजे तक तुता नया रायपुर में धरना दिया गया है, जिसमें हजारों की संख्या में नियमित, संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी शामिल हुए और सबने सरकार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली l

संघ के उप-प्रांताध्यक्ष एस. पी. देवांगन एवं महामंत्री अश्वनी गुर्देकर ने बताया कि वेतन सुधार , संविदा तथा दैनिक वेतन भोगी स्वास्थ्य कर्मियों को कांग्रेस घोषणापत्र अनुरूप तत्काल नियमित करने के साथ ही वर्तमान में की जा रही नियमित भर्तियों के पहले सभी संविदा व दैनिक वेतन भोगियों को नियमित करने, स्वास्थ्य कर्मचारियों को पुलिस विभाग की तरह 1 वर्ष में 13 माह का वेतन देने, OPD समयावधि को 1 पाली में सुबह 8 – 2 करने, चार स्तरीय वेतन मान देने, तकीनीकी पदों हेतु 4 स्तरीय पदोन्नति चैनल, स्टाफ नर्स को 3-4 वेतन वृद्धि, स्टाफ नर्स का पदनाम नर्सिंग ऑफिसर, नर्सिंग सिस्टर का पदनाम सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, रेडियोग्राफर का पदनाम रेडियोलॉजी ऑफिसर, रेडियोथेरेपी टेक्नीशियन का पदनाम रेडियोथेरेपी ऑफिसर, डार्क रूम असिस्टेंट का पदनाम सहायक रेडियोलॉजि ऑफिसर, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 का पदनाम फार्मेसी ऑफिसर, ड्रेसर का ओर्थोपेडिक टेक्निशियन किया जाय, 10 % रेडिएशन भत्ता, डी.के.एस. सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल के समस्त दैनिक वेतन भोगी को नियमित करने, सीधी भर्ती के पूर्व रिक्त पदों पर डीकेएस में कार्यरत दैनिक वेतन भोगियों को नियमित करने, तथा रिक्त पदों पर व्यापम के माध्यम से की जाने वाली भर्तियों में अनुभव के अंक जोड़े जाने, एवं मांग करने पर अनुभव प्रमाण पत्र देने, समस्त मेडिकल कॉलेज एवं अधीन अस्पतालों में तथा संलग्न केंद्र जैसे एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट, कैंसर संसथान आदि के संविदा / अनियमित को पहले नियमित करने, तदोपरांत सीधी भर्ती में अनुभव अंक देने का प्रावधान करने, एकल तकनिकी स्टाफ़ की संख्या 2 करने, मानसिक अस्पताल सेंद्री के नर्सिंग एवं अन्य कर्मचारियों की संख्या बढाई जाय, सेट-अप को बिस्तरों को संख्या बनाया जाय,

CHO, NCD एवं काउंसलर, ऐ.एन.एम. एवं जे.एस.ऐ. का प्रारंभिक वेतन 25000 किया जाय, तथा NHM कर्मचारियों को गृह ग्राम में स्थानातरण में छूट, मानव संसाधन नीती 2018 अनुसार एवं भविष्य निधि लाभ, वाहन चालक (भारी वाहन) का वेतन लेवल 6 किया जाय, ड्रेसर का पदनाम ओर्थपेडीक टेक्नीशियन करने, ड्रेसर एवं स्टोर कीपर (पैराक्लिनिकल) को समयमान वेतनमान देने, बिलासपुर जिले में 10 वर्षों से पदस्थ 10 मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट को अचानक अतिशेष बताकर किये गए स्थानान्तरण आदेश को निरस्त करने, सिम्स अस्पताल बिलासपुर के कर्मचारियों की हड़ताल अवधि का वेतन देने, एक बार नियम शिथिल कर समस्त कॉलेज व अस्पताल की संचालनालय चिकित्सा शिक्षा स्तर पर लिपिकों एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की वरिष्ठता सूचि बनाकर पात्रों को पदोन्नति प्रदान करने, अस्पताल के तृतीय / चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उनके जिले में 1500 वर्गफीट भूखंड आबंटित करने, प्रत्येक स्तर की स्टोर / क्रय शाखा के लिए नोडल फार्मासिस्ट के रूप में पदस्थापना करने, आयुष विभाग के स्वच्छक पद की वर्तमान भर्ती पर रोक लगाने, आयुष विभाग में वर्ष 1997 के पूर्व से कार्यरत अंशकालिक स्वच्छकों को पूर्णकालिक दर्जा देते हुए वर्तमान रिक्त पदों पर समायोजित करने की मांगों को लेकर के स्वास्थ्य कर्मी अत्यंत आक्रोशित हैं इस लिए अनिश्चितकालीन आन्दोलन पर हैं l

संघ के आह्वान पर इस हड़ताल में अस्पतालों की ऑक्सीजन सप्लाई, पानी , बिजली, ओटी और इमरजेंसी, ट्रामा यूनिट, ICCU, में पदस्थ कर्मचारी को जनहित का ध्यान रखते हुए वहां के कर्मचारियों को वहां का कार्य संचालित रखने के लिए ड्यूटी पर छोड़ा गया है l अस्पताल के बाहर बैनर लगाकर आम जनता से माफ़ी भी मांगी गयी है l यदि शासन मांगों पर विचार नहीं करेगी तो पूरी स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प कर दी जाएँगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *