सचिव ने कहा मांगों पर हो रही है कार्यवाही l छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा घोषित 4 जुलाई से किये जाने वाले अनिश्चितकालीन आन्दोलन की सूचना चिकित्सा शिक्षा सचिव को भी दी गयी थी और साथ ही उनसे भेंट कर मांगों पर चर्चा हेतु समय की अपेक्षा की गयी थीl  चिकित्सा शिक्षा सचिव श्री पी. दयानंद (भा.प्र.से.) जी द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को आज दिनांक 30.06.2023 को दोपहर 3.00 बजे मंत्रालय स्थित उनके कक्ष में चर्चा हेतु समय दिया गया l संघ संरक्षक श्री ओ.पी. शर्मा, प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा, महामंत्री अश्वनी गुर्देकर, वरिष्ठ उप-प्रांताध्यक्ष श्री बी.के.शुक्ला एवं नर्सिंग प्रभारी सुश्री नंदा रंगारी, रेडियो ग्राफर प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक श्री संतोष देवांगन सहित प्रतिनिधिमंडल ने आज सचिव महोदय से मंत्रालय में चर्चा की है l

चर्चा में चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा आयुष विभाग द्वारा प्रस्तावित कर्मचारियों के वेतनमान में सुधार, चिकित्सा शिक्षा विभाग के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने,  स्वास्थ्य कर्मियों को 13 माह का वेतन देने, नर्सिंग संवर्ग में सहायक नर्सिंग अधीक्षक, उप नर्सिंग अधीक्षक एवं नर्सिंग अधीक्षक के वेतन में व्याप्त विसंगति दूर करने, स्टाफ नर्स को दी  गयी 3-4 वेतनवृद्धि की वसूली पर रोक लगाने, एकल पदों पर पदोन्नति अवसर देने, रेडियोथेरपी स्टाफ को 10 प्रतिशत रेडीएशन भत्ता देने, समस्त वाहन चालक जिनके पास हैवी लाइसेंस है को लेवल 6 वेतन देने, एकल संवर्ग के तकनिकी पदों के पदोन्नति के अवसर बनाने, सर्टिफिकेट कोर्स धारियों के पाठ्यक्रम को अपग्रेड कर डिग्री करने, मेडिकल कॉलेज के लैब टेक्नोलोजिस्ट को शिक्षक संवर्ग की तरह 65 वर्ष सेवानिवृत्ति आयु करने, संचालनालय चिकित्सा शिक्षा में संयुक्त संचालक नर्सिंग एवं उप संचालक नर्सिंग का पद निर्मित करने, मापदडों के अनुरूप नर्सिंग एवं समस्त तकनिकी स्टाफ की संख्या बढाने तथा पदोन्नति हेतु 25% पद अनिवार्यतः रखने, लिपिकीय श्रेणी के पर्याप्त अनुभवी स्टाफ को रखने व एक बार के लिए नियम शिथिल कर  संचालनालय स्तर पर पदोन्नति कर समस्त पदोन्नति के लिपिकीय पदों को भरने, स्टोर कीपर पैराक्लिनिकल को फार्मासिस्ट ग्रेड-1 मानते हुए वेतनमान शंशोधित करने, केमिस्ट के पद पर पदोन्नति हेतु कार्यवाही करने, तथा मेडिकल कौंसिल ऑफ़ इंडिया के मापदंड अनुरूप अस्पताल के फार्मेसी डिपार्टमेंट में फार्मेसी अर्हता वाले को मुख्य बनाने, साथ ही मांग की गयी है कि 1997 के पूर्व से कार्यरत अंशकालिक स्वच्छक को पूर्णकालिक करके नियमित करने की मांग की गयी हैl बताया गया है कि विभाग में कुछ स्थानों पर अंशकालिक स्वच्छक का नियमितीकरण किया जा चूका है  l

समस्त बिन्दुओं पर सकारात्मक चर्चा उपरांत चिकित्सा शिक्षा सचिव महोदय ने संघ को बताया कि समस्त मांगों पर विभाग अध्ययन कर रहा है तथा मांगों पर अतिशीघ्र कार्यवाही होगी  l संघ के महामंत्री अश्वनी गुर्देकर ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज की इस चर्चा एवं शासन की सकारात्मक पहल से स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी मांगों के पूर्ण होने के प्रति आशान्वित हैं l चिकित्सा शिक्षा सचिव के सकारात्मक पहल हेतु संघ ने चिकित्सा शिक्षा सचिव श्री पी. दयानंद जी को धन्यवाद ज्ञापित करता है किन्तु इस सकारात्मक चर्चा उपरांत भी यदि समय पर संघ की मांगों का निराकरण एवं पूर्ति नहीं की गयी तो 4 जुलाई से घोषित अनिश्चितकालीन आन्दोलन होना तय है l आन्दोलन की तैयारी पूर्ण हो चुकी है आन्दोलन के लिए स्वस्थ्ग्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, आयुष, NHM के हजारों कर्मचारियों ने इस  आन्दोलन में शामिल होने की सूचना अपने कार्यालय में प्रस्तुत कर दी है l

————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *