रायपुर : सड़क दुर्घटना में घायल रायगढ़ नवागांव निवासी एक 29 वर्षीय युवक के दायें फेफड़े और रीढ़ की हड्डी में चोट लगने से फेफड़े से एक विशेष प्रकार के द्रव्य काइल के रिसाव एवं जमाव से युवक बेहद गंभीर स्थिति में पहुंच गया था, जिसके जीवन रक्षा के लिए एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू एवं टीम ने एक जटिल सर्जरी करते हुए युवक को नया जीवन दिया। आयुष्मान योजना के अंतर्गत यह ऑपरेशन पूर्णतः निशुल्क हुआ।
यह बहुत ही पेचीदा एवं जटिल सर्जरी होता है जिसमें चोट की जगह को पहचानना बहुत मुश्किल कार्य होता है इसलिए मरीज को ऑपरेशन से एक घंटा पहले 100 ग्राम घी एवं मेथिलीन ब्लू 10 एम. एल. दिया गया ताकि थोरेसिक डक्ट में चोट वाली जगह को पहचाना जा सके। इस ऑपरेशन में सबसे दिक्कत बात यह थी कि मरीज का फेफड़ा काइल के कारण पूर्णतः खराब हो गया था एवं सीमेंट जैसा तथा पत्थर के समान कठोर हो गया था। इस स्थिति में थोरेसिक डक्ट को पहचानना नामुमकिन सा था। फेफड़े के कैविटी में काइल के एकत्र होने की स्थिति को मेडिकल भाषा में काइलोथोरेक्स कहा जाता है।
आज यह मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ्य हो रहा है एवं दिनों दिन वजन में भी वृद्धि हो रही है क्योंकि अब यह मरीज जो भी खाना खा रहा है वह उसके शरीर में लग रहा है। मरीज को ऑपरेशन हुए 12 दिन से भी ज्यादा हो गया एवं मरीज का चेस्ट ट्यूब भी निकाल दिया गया है। चूंकि मरीज को इस सड़क दुर्घटना में फेफड़े के साथ-साथ रीढ़ की हड्डी में भी चोट आयी थी इसलिए अगले इलाज के लिए इनको न्यूरोसर्जरी विभाग भेजा जाएगा।
तीन महीने में मरीज का वजन 28 किलो कम हो गया था क्योंकि मरीज जो भी खाता था उसका संपूर्ण पोषक तत्व दूधिया पदार्थ के रूप में शरीर से बाहर निकल जाता था। ऑपरेशन के पहले मरीज को नस (इंट्रावेनस लाइन) से टोटल पैरेन्ट्रल न्यूट्रिशन (टीपीएन) दिया गया लगभग 18 दिन तक जिसके मरीज की स्थिति में सुधार हो सके क्योंकि भोजन के रास्ते उसको पोषक तत्व नहीं मिल सकता था।
आयुष्मान योजना के अंतर्गत यह ऑपरेशन पूर्णतः निशुल्क हुआ। यह ऑपरेशन और भी पहले हो सकता था परंतु मरीज के परिजन एवं स्वयं मरीज ने ऑपरेशन की सहमति नहीं दी क्योंकि इस ऑपरेशन में जान जाने का बहुत अधिक खतरा था क्योंकि थोरेसिक डक्ट बहुत ही जटिल अंगों के बीच छिपा हुआ होता है एवं मरीज अत्यधिक कमजोर हो गया था। ऑपरेशन में 3.5 से 4 घंटे एवं 3 यूनिट ब्लड लगा।
पेशे से पेंटर युवक को मोटरसाइकिल से एक्सीडेंट होने के बाद इसको रायगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। वहां पर दायीं छाती में चेस्ट ट्यूब डाला गया परंतु चेस्ट ट्यूब में खून न आकर सफेद दूध जैसा पदार्थ बाहर निकलने लगा। लगभग एक महीने इलाज करने के बाद मरीज को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया परंतु वहां भी ठीक नहीं होने पर मरीज को मेडिकल कॉलेज रायपुर भेज दिया गया। मरीज के चेस्ट ट्यूब से रोज लगभग 3 से 3.5 लीटर सफेद द्रव्य काइल निकलता था।

जब मरीज लगभग 3 महीने बाद हार्ट-चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग पहुंचा तब तक मरीज का 28 किलो वजन कम हो गया था सिर्फ हड्डी का ढांचा ही बचा था एवं सांस लेने में तकलीफ के चलते मरीज को वेंटीलेटर पर रखना पड़ा था।
क्या होता है थोरेसिक डक्ट एवं काइलोथोरेक्स एवं इसका ऑपरेशन जटिल क्यों होता है
थोरेसिक डक्ट या पोषण नली, एक नली रूपी संरचना है जिसका काम हमारी आंतों से हमारे भोजन के पाचन के बाद जो पोषक तत्व बनता है उसका अवशोषण करके पोषक तत्वों को रक्त में मिलाना है। इस नली का आकार 2-4 मिमी तक होता है एवं यह पेट से निकलकर दायीं छाती से होते हुए कंधे के मुख्य नस (लेफ्ट सबक्लेवियन वेन) में जाता है। इसके अंदर बहने वाला द्रव्य सफेद दूधिया रंग का होता है। यह इसोफेगस (esophagus) और महाशिरा (venacava) के बीच स्थित होता है जिसके कारण इसको पहचानना बहुत ही कठिन कार्य होता है। इसको पहचानने के लिए मरीज को वसा युक्त पदार्थ के साथ मेथिलीन ब्लू दिया जाता है जिससे यह पता चल पाता है कि यह नली कहां से टूटी है क्योंकि जहां पर यह नली टूटी होगी वहां पर नीले रंग का द्रव्य दिखना प्रारंभ हो जाएगा जिससे इस नली को पहचान कर उसका ऑपरेशन किया जा सके।
–00—
Critically injured patient was given ‘Ghee’ before successful surgery.
In a rare and complicated surgery that has finally given fresh lease of life to the injured youth, the popular Indian food stuff called ‘Ghee’ was first given to the patient in the state run Dr BR Ambedkar Memorial Hospital. Head of the Heart, Chest and Vascular Surgery department of the Advance Cardiac Institute Dr Krishnakant Sahu and his team have performed the surgery. Entire treatment was done free of charges under the Ayushman Yojana.
The case was of a 29-year old youth, who is a painter by occupation, and he fell critically ill after motorcycle accident. Due to sustaining injury on the right lung and backbone, the complication that resulted was leak and accumulation of a special substance called chyle.

Another view of the complication in the surgery was the great difficulty in right identification of the injury spot. Going by their decision, Dr Sahu and his team administered 100 gram ghee and 10 ml methylene blue so that the injury spot could be identified.
Another difficulty in the operation was the resultant damage of the lung due to chyle, and this vital organ, in this case, became like cement and stone. Identification of the thoracic duct seemed an impossible task. Such condition in medical language is called Chylothorax.
The patient after the successful treatment is now gaining health and his body weight is increasing with each passing day. He is taking food. It is now 12 days after the surgery and chest tube has been removed. For the treatment on the backbone injury part, the patient will be shifted the neurosurgery department.
Just in three months, the body weight of the patient declined by 28 kg because the substance of whatever he ate flew out in milky form. Before the operation, total parenteral nutrition was administered to the patient through the intravenous line. It took 18 days for improvement in condition of the patient because it was not at all possible for him to get nutrition in the normal food way.
The surgery in the medical college hospital could have been performed earlier. It was the patient himself and his family members who earlier did not consent for the operation. There was life risk in the operation because the thoracic duct is located as concealed amidst vital organs. The operation took 3.5 to 4 hours and three units blood was required in the case.
Earlier, after the accident, the victim was taken to a private hospital in Raigarh, the district he hails from. Chest tube was placed in but instead of blood, white milk like substance came out. After treatment of nearly one month, the patient was shifted to Raigarh medical college and finally he was brought to Raipur. Daily 3 to 3.5 litres of chyle flew out of the chest tube of the patient and he became bag of bones. Due to breathing difficulty he was put on ventilator.
For surgical identification of the complex-located thoracic duct, fat containing substance and methylene blue is administered so that the place of the duct rupture will be known as it starts emitting blue coloured substance.
Chylothorax is a serious condition. Lymph formed in the digestive system (chyle) accumulates in chest cavity. Lymph is a fluid containing white blood cells and proteins that moves through lymphatic system and drains into bloodstream.
—————